बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,800 चीज़े में से 821-830 ।
पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी, एमपी सिन्हा साइंस कॉलेज में विचार गोष्ठी
  • Post by Admin on Jul 21 2026

मुजफ्फरपुर : महेश प्रसाद सिन्हा साइंस कॉलेज, मुजफ्फरपुर (बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं सेहत केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में 'पर्यावरण और हमारा कर्तव्य बोध' विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों की जिम्मेदारी पर विस्तार से चर्चा की गई। क   read more

UK सरकार में मुजफ्फरपुर के कनिष्क नारायण की एंट्री, संभालेंगे AI मंत्रालय
  • Post by Admin on Jul 21 2026

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के लिए गर्व की बात है कि शहर के दामुचक स्थित सोंधो हाउस के निवासी कनिष्क नारायण ने यूनाइटेड किंगडम की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। 21 जुलाई 2026 को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम के अनुमोदन के बाद कनिष्क नारायण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है   read more

राम मनोहर लोहिया कॉलेज में शिक्षक संघ का चुनाव, डॉ. अशोक कुमार साह बने अध्यक्ष
  • Post by Admin on Jul 21 2026

मुजफ्फरपुर : डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव की अध्यक्षता महाविद्यालय के वरीय प्राध्यापक प्रो. डॉ. हरिश्चन्द्र प्रसाद यादव ने की। निर्वाचन प्रक्रिया में महाविद्यालय के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम   read more

आरडीएस कॉलेज पहुंचे सेना के अधिकारी, कैडेटों को रक्षा सेवाओं में करियर पर दिए अहम सुझाव
  • Post by Admin on Jul 21 2026

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के एनसीसी यूनिट का मंगलवार को एनसीसी मुजफ्फरपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा एवं 32 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कमल किशोर मिश्र ने औपचारिक भ्रमण किया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य, कॉलेज परिवार, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी तथा कैडेटों ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया   read more

लखीसराय में टीबी और डेंगू पर प्रशासन की सख्ती, डीएम ने तय किया एक्शन प्लान
  • Post by Admin on Jul 20 2026

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान की समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी संचालन के लिए विभिन्न प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को एक-एक प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि लखीसराय प्रखंड को छोड़कर जिले के सभी   read more

अंतरराष्ट्रीय चन्द्रमा दिवस पर पर्यावरण भारती का पौधारोपण अभियान, लगाए 108 पौधे
  • Post by Admin on Jul 20 2026

लखीसराय : अंतरराष्ट्रीय चन्द्रमा दिवस के अवसर पर सोमवार को पर्यावरण भारती द्वारा रेलवे मैदान, वृन्दावन, किऊल में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कुल 108 पौधे लगाए गए, जिनमें देव वृक्ष पीपल का 1, बेल के 93, जामुन के 6, नीम के 5 तथा बहेड़ा के 3 पौधे शामिल हैं। पौधारोपण अभियान का नेतृत्व हिमालय ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि वृक्   read more

लखीसराय में मद्य निषेध अभियान तेज, 10 लोगों पर कार्यवाई 
  • Post by Admin on Jul 20 2026

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 10 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान के दौरान विदेशी और देसी शराब भी बरामद की गई। मद्य निषेध थाना लखीसराय की ओर से जारी 19 जुलाई 2026 की छापेमारी रिपोर्ट के अनुसार, किऊल स्टेशन से एक अज्ञात व्यक्त   read more

पहली ही बारिश में खुली विकास कार्यों की पोल, कबैया थाना के सामने सड़क बनी तालाब
  • Post by Admin on Jul 20 2026

लखीसराय : मौसम की पहली ही बारिश ने हसनपुर पंचायत की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। कबैया थाना के सामने हसनपुर जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई, जिससे सड़क झील जैसी दिखाई देने लगी। जलजमाव के कारण आम लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) लखीसराय के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सर   read more

किऊल स्टेशन पर जीआरपी का एक्शन, चोरी के मोबाइल के साथ नाबालिग निरुद्ध
  • Post by Admin on Jul 20 2026

लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल स्टेशन पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत जीआरपी ने एक नाबालिग को चोरी के मोबाइल फोन के साथ निरुद्ध किया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। मामले में जीआरपी किऊल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार (20 जुलाई) को निरीक्षक प   read more

एलएस कॉलेज में डिफेंस करियर पर विशेष कार्यशाला, सेना के अधिकारियों ने बताए चयन के सूत्र
  • Post by Admin on Jul 20 2026

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के आचार्य कृपलानी सभागार में सोमवार को एनसीसी कैडेटों के लिए विशेष कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कैडेटों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक रणनीतियों और तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता   read more