भागलपुर समाचार
- Post by Admin on Sep 21 2026
भागलपुर : जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उधाडीह पंचायत के तरैटा बहियार में सोमवार सुबह करम पर्व का उल्लास उस समय भीषण मातम में तब्दील हो गया, जब पोखर में स्नान करने गए छह बच्चों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन बालक और तीन बालिकाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष के बीच आंकी गई है। करमा-धरमा पर्व के पावन अवसर पर यह सभी बच्चे सुबह पोखर à read more
- Post by Admin on Sep 07 2026
भागलपुर : दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली प्रवासियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल ने बड़ा कदम उठाया है। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ के दबाव को व्यवस्थित और सुरक्षित करने के लिए करीब 39 करोड़ रुपये की लागत से एक विशाल और अत्याधुनिक 'स्थायी होल्डिंग एरिया' का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ हॠread more
- Post by Admin on Aug 20 2026
भागलपुर: सिल्क सिटी भागलपुर को अगले 20 वर्षों की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में जीआईएस आधारित मास्टर प्लान तैयार करने का काम निर्णायक चरण में पहुंच गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर चयनित एजेंसी भागलपुर शहर और आसपास के योजना क्षेत्रों का विस्तृत सर्वेक्षण कर रही है। इस योजना के तहत भागलपुर को ‘ग्रेटर भागलपुर’ और ‘सैटेलाइट टाउन’ के रूप में विकठread more
- Post by Admin on Jul 28 2026
भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट पर दोपहर 3:42 बजे श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के साथ ही एक माह तक चलने वाले इस धार्मिक मेले में देशभर से आने वाले लाखों कांवड़ियों के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं लागू कर दी जाएंगी। श्रद्धालुà read more
- Post by Admin on Jul 25 2026
भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में 27 जुलाई को आयोजित होने वाली महासभा को बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। महासंघ की टीएमबीयू प्रक्षेत्रीय इकाई ने कुलसचिव को पत्र भेजकर महासभा में शामिल होने और प्रस्तावित आंदोलन का समर्थन करने की जानकारी दी है। महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशीठread more
- Post by Admin on Jul 16 2026
भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में उच्च शिक्षा और औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भागलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह विश्वविद्यालय युवाओं को भविष्य की तकनीकों में गुणवà read more
- Post by Admin on Jun 22 2026
भागलपुर : बिहार की उभरती हुई युवा क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रही हैं। महज 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए बिहार जोनल अंडर-19 महिला वनडे टूर्नामेंट में 68 गेंदों पर 164 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस आक्रामक पारी में अक्षरा ने 27 चौके और 6 छक्के जड़े तथा 241 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी इस पठread more
- Post by Admin on Jun 19 2026
भागलपुर : बिहार क्रिकेट के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। बिहार की 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक राज्य के क्रिकेट इतिहास में किसी खिलाड़ी ने नहीं किया था। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा भागलपुर में आयोजित बिहार महिला अंडर-19 एकदिवसीय (ओडीआई) टूर्नामेंट में 18 जून को अक्षरा गुप्ता ने शाठread more
- Post by Admin on Jun 08 2026
भागलपुर : भागलपुर के ऐतिहासिक विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के माध्यम से वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से आवागमन बाधित रहने के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन और तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में सुरक्षा मानकों की जांच के बाद परिचालन को हरी झंडी दी गई। गौरतलब है कि 3 मई की रात विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब नदी म read more
- Post by Admin on Apr 30 2026
भागलपुर: बिहार में अपराध के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। बीते दो दिनों में हुए दो बड़े एनकाउंटर एक भागलपुर और दूसरा सीवान में ने यह संकेत दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई को जहां एक ओर अपराधियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे नई सरकार की कार्यशैली से ठread more