वैशाली समाचार

दिखाया गया है 42 चीज़े में से 1-10 ।
वैशाली में सेवा का सराहनीय अभियान, जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • Post by Admin on Apr 29 2026

वैशाली: वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की ओर से सामाजिक सेवा का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। संगठन ने क्षेत्र के दिव्यांग और वृद्धजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ट्राइसाइकिल) उपलब्ध कराए गए। साथ ही शौचालय उपयोग में सुविधा और आवागमन को सहज बनाने पर भ   read more

बुद्ध वर्ल्ड स्कूल के 10वां वार्षिकोत्सव में दशावतार नाटक और रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
  • Post by Admin on Apr 19 2026

हाजीपुर: वैशाली स्थित बुद्ध वर्ल्ड ग्रुप ऑफ स्कूल्स में रविवार को दसवां वार्षिकोत्सव समारोह भव्य और रंगारंग अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम में बचपन से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। करीब 1000 छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा। समा   read more

बुद्धा वर्ल्ड स्कूल का शानदार रिजल्ट: 97 फीसदी फर्स्ट डिवीजन, 10वीं में बच्चों ने रचा इतिहास
  • Post by Admin on Apr 16 2026

वैशाली: जिले में शिक्षा के क्षेत्र से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है, जहां बुद्धा वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। 16 अप्रैल 2026 को घोषित परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस वर्ष का परिणाम कई मायनों में खास रहा। विद्याल   read more

वैशाली में बुद्धा वर्ल्ड ग्रुप ऑफ स्कूल में नए सत्र की शुरुआत, डीएम वर्षा सिंह व अभिनेत्री नीतू चंद्रा रहीं मौजूद
  • Post by Admin on Apr 03 2026

वैशाली: जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बुद्धा वर्ल्ड ग्रुप ऑफ स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा तथा निशा मदन झा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल द   read more

शाहपुर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस, प्रभात फेरी से गूंजा माहौल
  • Post by Admin on Mar 22 2026

वैशाली: जिले के चेहराकलां स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर खुर्द में 114वें बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग और उत्साहपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्थानीय बुद्धिजीवी भी शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान “उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार”, “बदलत   read more

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का स्थापना दिवस
  • Post by Admin on Jan 04 2026

वैशाली : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का स्थापना दिवस रविवार को महुआ प्रखंड, जिला वैशाली में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। स्थापना दिवस समारोह का मुख्य उद्देश्य संगठन द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों को आमजन तक पहुंचाना तथा भ्रष्टाचार,   read more

वैशाली के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर खुर्द चेहराकलां में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा
  • Post by Admin on Oct 03 2025

वैशाली : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर खुर्द चेहराकलां, वैशाली में स्वच्छता पखवाड़ा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीतू कुमारी ने किया। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान हर दिन अलग-अलग गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें स्वच्छता शपथ दिवस, स्वच्छता जागरूकता दिवस, हरित विद्यालय अभियान दिवस, सामुदायिक जा   read more

वैशाली के पूर्व विधायक प्रत्याशी सुगंध ने थामा जनसुराज का दामन
  • Post by Admin on Aug 30 2025

वैशाली : जिले की सियासत में एक बड़ा मोड़ आ गया है। 2020 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले सुगंध कुमार ने जनसुराज का दामन थाम लिया है। शनिवार को जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने उन्हें पटना में पार्टी की सदस्यता दिलाई और आगे की राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे, जहां माहौल   read more

सुगंध कुमार थामेंगे जनसुराज का दामन, वैशाली की राजनीति में नया समीकरण बनने के आसार
  • Post by Admin on Aug 25 2025

वैशाली : वैशाली विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक नया मोड़ आने जा रहा है। 2020 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमाने वाले और चौथे स्थान पर रहने वाले सुगंध कुमार अब प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से जुड़ने जा रहे हैं। चुनाव में भले ही वह चौथे स्थान पर रहे, लेकिन उन्होंने सबसे अधिक वोट पाने वाले निर्दलीय भूमिहार प्रत्याशी के तौर पर अपनी पहचान बनाई   read more

लालगंज विधानसभा से राजद प्रत्याशी बनने का प्रथम हक अति पिछड़ा समाज का : विजय सहनी
  • Post by Admin on Aug 19 2025

वैशाली : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ अति पिछड़ा नेता विजय सहनी ने कहा कि लालगंज विधानसभा क्षेत्र से राजद का टिकट अति पिछड़ा समाज को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र की जनता आज अति पिछड़ा वर्ग को आगे लाने के लिए एकजुट है और यही समय है जब पार्टी को इस समाज को उचित सम्मान देना चाहिए। श्री सहनी ने लालगंज विधानसभा के विभिन्न पंचायतों—किरतपुर राजाराम, करहरी बिहारी, अ   read more