मुजफ्फरपुर समाचार
- Post by Admin on Jul 29 2026
मुजफ्फरपुर: जिले के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस की गश्ती व्यवस्था को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार की शाम भगवानपुर बीबीगंज स्थित एक वाहन एजेंसी के बाहर खड़े युवक के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, read more
- Post by Admin on Jul 28 2026
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में तोड़े गए आजादी पूर्व के शिव परिवार, पंचमुखी हनुमान और मां दुर्गा मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर शिव भक्त रवि कुमार ने मंगलवार को कठिन दंड यात्रा शुरू की। उन्होंने सोनपुर के पहलेजा घाट से दंड करते हुए बाबा गरीबनाथ मंदिर तक पहुंचकर जलाभिषेक करने का संकल्प लिया है। यात्रा शुरू करने से पहले रवि कुमार ने बाबा गरीबनाथ मंदिर में read more
- Post by Admin on Jul 28 2026
मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में लंबित वेतन, एरियर एवं पेंशन मामलों के निस्तारण के लिए मंगलवार को भी विश्वविद्यालय अतिथिशाला में विशेष समाधान शिविर आयोजित किया गया। राजभवन सचिवालय, बिहार के निर्देश पर 27 एवं 28 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय शिविर में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लंबित मामलों की सुनवाई की ग read more
- Post by Admin on Jul 28 2026
मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार के कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होने के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उनके प्रशासनिक नेतृत्व, कार्यकुशलता, अनुशासनप्रियता और शैक्षणिक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार read more
- Post by Admin on Jul 28 2026
मुजफ्फरपुर : महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को निर्वाचक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और समाज में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी लोकेश कुमार झ read more
- Post by Admin on Jul 28 2026
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिले में आयोजित ‘मेरा युवा भारत’ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ विषय पर आधारित शॉर्ट फिल्म “द कॉस्ट एडिक्शन फैमिली” ने प्रतियोगिता में विजेता का खिताब हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता टीम में संस्कृति सर्राफ, अंकिता राज, read more
- Post by Admin on Jul 28 2026
मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में तकनीकी शिक्षा और शोध को एक नई दिशा देने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बिहार मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में मुजफ्फरपुर के एमआईटी (MIT) परिसर में ‘शहीद जुब्बा सहनी यूनिवर्सिटी ऑफ आर्किटेक्चर एंड सिविल इंजीनियरिंग' (शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण संस्थान) की स्थाप read more
- Post by Admin on Jul 28 2026
मुजफ्फरपुर: बिहार के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ धाम के विकास को लेकर लंबे समय से प्रतीक्षित कॉरिडोर परियोजना को राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई है। बुद्ध सर्किट और राम सर्किट की तर्ज पर अब बाबा गरीबनाथ मंदिर का भी व्यापक कायाकल्प किया जाएगा। सरकार ने कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण के लिए 6.19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जबकि पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। परियो read more
- Post by Admin on Jul 27 2026
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर स्थित शिव परिवार मंदिर एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर एक शिवभक्त ने अनूठा संकल्प लिया है। सोमवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में शिवभक्त रवि कुमार ने घोषणा की कि वे सावन माह में सोनपुर के पहलेजा घाट से दंड यात्रा करते हुए बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। रवि कु read more
- Post by Admin on Jul 27 2026
मुजफ्फरपुर : बिहार में टेबल टेनिस प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुजफ्फरपुर में पहली मेजर बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 6 से 9 अगस्त तक पंडित जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम, सिकंदरपुर में आयोजित होगी, जिसमें राज्य के लगभग 30 जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। read more