लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,733 चीज़े में से 1-10 ।
लखीसराय में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 8.25 लीटर विदेशी शराब और बाइक जब्त
  • Post by Admin on Sep 12 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 8.250 लीटर विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। मद्य निषेध थाना की ओर से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, पहली कार्रवाई लखीसराय थाना क्षेत्र में उत्पाद थाना के समीप की गई। यहां मुस   read more

बेटियों की शिक्षा से लेकर महिला सशक्तीकरण तक, लाखोचक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
  • Post by Admin on Sep 12 2026

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय की ओर से महिला सशक्तिकरण केंद्र के सहयोग से पीएम श्री आर. लाल चानन प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाखोचक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, बाल विवाह की रोकथाम और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मह   read more

किऊल नदी किनारे कचरा डंपिंग से बढ़ी परेशानी, जल संरक्षण के दावों पर उठे सवाल
  • Post by Admin on Sep 12 2026

लखीसराय : शहर में विद्यापीठ चौक से गढ़ी विशनपुर पुल के बीच किऊल नदी के किनारे कचरा जमा किए जाने से स्थानीय लोगों के बीच चिंता बढ़ रही है। पुरानी बाजार क्षेत्र में कपिलदेव शास्त्री आश्रम के आसपास से लेकर राज सिनेमा हॉल के सामने तक नदी किनारे जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी और जलस्रोतों के संरक्षण की जरूरत के बीच इस तरह कचरा जमा होने से पर्या   read more

रामकृष्ण मिशन में स्वामी विवेकानंद स्मरणोत्सव, राज्यपाल ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
  • Post by Admin on Sep 11 2026

मुजफ्फरपुर : स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की 134वीं वर्षगांठ के अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम में स्वामी विवेकानंद स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों, उनके सर्वधर्म समभाव के संदेश और युवाओं के लिए उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि नालंदा अंतरराष्   read more

जनजातीय क्षेत्र में 15 हजार लेमनग्रास पौधों का वितरण, हर्बल वैली विकसित करने की पहल
  • Post by Admin on Sep 11 2026

लखीसराय : जिले के चानन प्रखंड के जनजातीय क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर जिला प्रशासन की ओर से संग्रामपुर एवं भलुई पंचायत के दूरस्थ इलाके में पहल तेज की गई है। कछवा और महाजनमा सतघरवा गांव के बीच महाजनमा में बरगद के पेड़ के नीचे कोड़ा जनजाति के लोगों के साथ चौथी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्र को जैविक और औषधीय पौधों के विकास के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में 15 ह   read more

लखीसराय में 21 सितंबर को लगेगा रोजगार कैंप, आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
  • Post by Admin on Sep 11 2026

लखीसराय : बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, लखीसराय द्वारा आगामी 21 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार कैंप-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती शिविर विद्यापीठ चौक रोड, सलोना चक स्थित राजकीय आईटीआई लखीसराय के प्रांगण में पूर्वाहन 11:00 बजे से आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी डीएसईटीएस   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लखीसराय व्यवहार न्यायालय में तैयारी पूरी, 11 बेंचों पर होगी सुनवाई
  • Post by Admin on Sep 11 2026

लखीसराय : 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यवहार न्यायालय, लखीसराय परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नालसा और बालसा के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के मार्गदर्शन में लोक अदालत के लिए कुल 11 बेंचों का गठन किया गया है। इन बेंचों में न्यायिक सदस्यों के रूप में पवन कुमार झा, सीम   read more

लखीसराय स्टेशन से 20.5 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 11 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लखीसराय स्टेशन के पास से 20.500 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की है। मामले में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गौरा निवासी अनिल मांझी को पकड़ा गया है। मद्य निषेध थाना की ओर से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, कार्रवाई लखीसराय थाना क्षेत्र स्थित लखीसराय स्टेशन पर की गई। पुलिस ने अनिल   read more

माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में अनोखा जन्मदिन, पौधारोपण कर शिवांशी ने दिया हरियाली का संदेश
  • Post by Admin on Sep 11 2026

लखीसराय : माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, लखीसराय में एक छात्रा का चौथा जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। ग्रेड नर्सरी की छात्रा शिवांशी कुमारी के माता-पिता आरती कुमारी श्रीवास्तव और कृष्ण रंजन कुमार ने बेटी के जन्मदिन पर स्कूल परिसर में पौधा लगाकर इसे यादगार बनाया। बताया गया कि स्कूल के एक अभिभावक द्वारा अपने बच्चे के जन्मदिन पर पौधारोपण की पहल की गई थी। इस   read more

अल्पसंख्यक ऋण की वसूली के लिए 14 से 19 सितंबर तक लगेगा कैंप
  • Post by Admin on Sep 11 2026

लखीसराय : मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना और मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के तहत वितरित ऋण राशि की वसूली में तेजी लाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में विशेष ऋण वसूली कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप 14 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान संबंधित ऋणियों से बकाया राशि जमा करने और समय पर ऋण चुकाने की अपील की गई है। ज   read more