सेहत समाचार

दिखाया गया है 407 चीज़े में से 1-10 ।
डिप्रेशन और एंजाइटी से जंग का पाठ, गो अप फाउंडेशन ने छात्रों को सिखाए जीवन कौशल
  • Post by Admin on May 06 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के माड़ीपुर क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में गो अप फाउंडेशन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ता रूपा सिन्हा और प्रिया राजहंस ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि जीवन में संघर्ष के   read more

एचबीएनसी योजना से नवजात को सुरक्षा कवच, आशाएं कर रहीं निगरानी
  • Post by Admin on May 06 2026

लखीसराय : जिले में नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष जोर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार जन्म के बाद शुरुआती 42 दिन शिशु के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जिनमें पहले 28 दिन सबसे अधिक संवेदनशील माने जाते हैं। इस दौरान उचित देखभाल नहीं होने पर शिशु मृत्यु की आशंका बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित गृह आधारित नवजात देखभाल कार्   read more

टीबी से लड़ाई में जीते बुनबुन, अब बने जागरूकता के संदेशवाहक
  • Post by Admin on May 03 2026

लखीसराय : मजदूरी की तलाश में दिल्ली गए लखीसराय के बुनबुन दास के लिए एक सामान्य बुखार समझी जाने वाली बीमारी जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन समय पर जांच और इलाज ने उनकी जिंदगी बदल दी। आज वे न सिर्फ पूरी तरह स्वस्थ हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा बन गए हैं। घर लौटने के बाद लगातार बुखार और कमजोरी को बुनबुन ने पहले मामूली समझकर नजरअंदाज किया। उन्होंने बाजार से दवा लेकर इलाज कर   read more

मिशन एड्स सुरक्षा के तहत कार्यशाला, गर्भवती महिलाओं की जांच पर विशेष बल
  • Post by Admin on May 02 2026

लखीसराय : जिले में ‘मिशन एड्स सुरक्षा’ के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा (1 दिसंबर 2026) के भीतर प्राप्त करने को लेकर शनिवार को एक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सभी प्रखंडों के समेकित परामर्श एवं जांच केंद्र (ICTC) के परामर्शी, प्रयोगशाला प्रावैधिक, एसटीएस (STS) एवं एलटी (LT) शामिल हुए।   read more

4,000 साल पुरानी दवा का कमाल, एस्पिरिन गोली से कैंसर रोकने के नए संकेत
  • Post by Admin on Apr 30 2026

नई दिल्ली: यह रिपोर्ट चिकित्सा जगत में एक बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है एक पुरानी और आम दवा अब कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ाई में नई उम्मीद बनकर उभर रही है। करीब 4,000 साल पुराने इतिहास वाली दवा एस्पिरिन (Aspirin) को अब केवल दर्द या बुखार की दवा नहीं, बल्कि कुछ खास तरह के ट्यूमर को बनने और फैलने से रोकने में भी प्रभावी पाया जा रहा है। हाल के शोध और क्लिनिकल ट्रायल्स ने इस बात के मजबूत संकेत दि   read more

गर्मी में बढ़ा डायरिया का खतरा, बच्चों और बुजुर्गों को लेकर सतर्कता जरूरी
  • Post by Admin on Apr 27 2026

लखीसराय : गर्मी के मौसम और बदलते मौसम के प्रभाव के बीच जिले में डायरिया का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार डायरिया बैक्टीरिया और वायरस से होने वाला संक्रमण है, जो दूषित भोजन, बासी खाने, साफ पानी की कमी और हाथों की स्वच्छता में लापरवाही के कारण फैलता है। इस बी   read more

तापमान बढ़ते ही प्रशासन हरकत में, प्याऊ और मेडिकल सुविधाओं का विस्तार
  • Post by Admin on Apr 27 2026

लखीसराय : जिले में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद सभी विभागों को सतर्क रहने और जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है। बस स्   read more

विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ
  • Post by Admin on Apr 25 2026

लखीसराय : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मलेरिया उन्मूलन को लेकर शपथ समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और आम लोगों को इस बीमारी को जड़ से खत्म करने का संकल्प दिलाया गया। जिला सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मलेरिया एक गंभीर संक्रामक रोग है, जो प्लास्मोडियम नामक परजीवी के कारण होता है। यह संक्रमित मादा एनोफि   read more

मलेरिया के खिलाफ पहल, सदर अस्पताल में प्रतियोगिताओं से बढ़ाई जागरूकता
  • Post by Admin on Apr 22 2026

लखीसराय : विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल) के अवसर पर जिले में जागरूकता बढ़ाने को लेकर सदर अस्पताल के सभागार में जीएनएम एवं पैरामेडिकल स्टाफ के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय को मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक करना है। जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी सह उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि विश्व मलेरिया दिव   read more

कुपोषण के खिलाफ पहल, लखीसराय में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता तेज
  • Post by Admin on Apr 22 2026

लखीसराय : जिले में 9 से 23 अप्रैल तक चल रहे “पोषण पखवाड़ा” के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं द्वारा बच्चों को पूरक आह   read more