जमुई समाचार

दिखाया गया है 28 चीज़े में से 1-10 ।
प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन की जयंती पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • Post by Admin on Mar 14 2026

जमुई : विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन की जयंती के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रवींद्र वाटिका, गोशाला रोड, पुरानी बाजार में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण भारती के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान फलदार आम के दो पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण भारती के जमुई नगर संयोजक वैद्य दीपक कुमार म   read more

जन औषधि दिवस पर जमुई में देव वृक्ष बरगद का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • Post by Admin on Mar 07 2026

जमुई: जन औषधि दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती की ओर से जमुई में देव वृक्ष बरगद का पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण भारती के जमुई नगर संयोजक वैद्य दीपक कुमार मोदी ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व वाले वृक्षों के रोपण को बढ़ावा देना था। पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण ग   read more

बिहार-झारखंड सीमा पर रेल हादसा : मालगाड़ी के आठ डिब्बे बेपटरी, यातायात प्रभावित
  • Post by Admin on Dec 28 2025

जमुई : बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित सिमुलतला स्टेशन के समीप शनिवार देर रात एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से हावड़ा–किऊल रेलखंड पर रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। हादसे में मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। इस घटना के बाद रेलवे ने जसीडीह–झाझा खंड से गुजरने वाली कई लंबी दूरी और लोकल   read more

पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण भारती ने दिया मतदान का संदेश, लगाए फलदार पौधे
  • Post by Admin on Nov 10 2025

जमुई : राज्य में 11 नवम्बर 2025 को होने वाले बिहार के राष्ट्रीय महापर्व — मतदान को लेकर जन-जागरूकता अभियान के तहत पर्यावरण भारती की ओर से विशेष पहल की गई। “पहले मतदान फिर जलपान” के नारे के साथ संस्था ने बोधवन तालाब परिसर में फलदार वृक्षों — आँवला, जामुन और अमरूद — के तीन पौधे लगाए। इस पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी कृष्ण बल्लभ प्रसाद न   read more

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • Post by Admin on Sep 29 2025

जमुई : बोधवन तालाब स्थित जयशंकर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आम, जामुन और फूलों के कुल 10 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी सोना प्रताप सोना ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित पर्यावरण भारती के संस्थापक एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रा   read more

विश्व गोरिल्ला दिवस पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण
  • Post by Admin on Sep 24 2025

जमुई : जयशंकर नगर, बोधवन तालाब में पर्यावरण भारती ने विश्व गोरिल्ला दिवस के अवसर पर आँवला, कदम्ब और सागवान के पांच पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी प्रिंस कुमार यादव ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा, "पर्यावरण 5 ‘ज’ से बना है – जल, जमीन, जंगल, जानवर और जन (मानव)। जैव विविधता का संरक्षण ह   read more

पितृ पक्ष में तर्पण और वृक्षारोपण से मिलता है पितरों का आशीर्वाद : राम बिलास शाण्डिल्य
  • Post by Admin on Sep 09 2025

जमुई : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाला पितृ पक्ष पूर्वजों के पुण्य स्मरण का पावन पर्व माना जाता है। इसी अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक एवं पर्यावरण संरक्षण गगतिविध के प्रांत संयोजक राम बिलास शाण्डिल्य ने तर्पण के साथ देव वृक्ष पीपल और बरगद का पौधारोपण कर अपने पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि स्वर्गीय माता सुशीला देवी और पित   read more

राष्ट्रीय वन्य जीव दिवस पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण
  • Post by Admin on Sep 04 2025

जमुई : जिले के खैरा मोड़ स्थित मातृत्व सेवा सदन में गुरुवार को राष्ट्रीय वन्य जीव दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा "कल्पवृक्ष", बाँस, ऑवला, आम और जामून के दस पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जमुई नगर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ और पर्यावरण नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्य डॉ. शालिनी सिंह ने किया। पौधारोपण का शुभारंभ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीणा सिंह ने कल्   read more

मोदी-राहुल-तेजस्वी पर बरसे प्रशांत किशोर, बोले- पलायन-रोजगार पर किसी के पास जवाब नहीं
  • Post by Admin on Sep 02 2025

जमुई : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को जमुई के श्रीकृष्णा सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को संबोधित किया। सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। पीके ने कहा कि इंडी गठबंधन और भाजपा के नेता एक-दूसरे को गाली देने में व्यस   read more

विश्व हाथी दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण
  • Post by Admin on Aug 12 2025

जमुई : विश्व हाथी दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती ने महिसौरी स्थित जय शगुन वाटिका में देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण किया। इस पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी शिक्षक भास्कर बर्णवाल ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक एवं प्रांत संयोजक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए जल, जमीन, जंगल, जानवर और मानव – ये पाँचों तत्व अत्यंत महत्व   read more