सारण समाचार

दिखाया गया है 15 चीज़े में से 1-10 ।
गंडक नहर का बांध ध्वस्त, कई गांवों में आवागमन ठप
  • Post by Admin on Jul 01 2026

सारण : जिले के तरैया प्रखंड के मंझोपुर में बुधवार की सुबह गंडक नहर का बांध टूटने से आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। बांध ध्वस्त होने के बाद नहर का पानी तेजी से फैल गया, जिससे सैकड़ों एकड़ क्षेत्र जलमग्न हो गया और कई गांवों का सड़क संपर्क बाधित हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, तरैया-अमनौर स्टेट ह   read more

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण भारती का हरित अभियान, पांच लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य
  • Post by Admin on Jun 05 2026

सारण : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था "पर्यावरण भारती" द्वारा डी.एन. पब्लिक स्कूल, सोनपुर परिसर में फलदार वृक्ष अमरूद का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत स   read more

सारण में सजेगा तीन दिवसीय दशरथ मांझी नाट्य महोत्सव, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
  • Post by Admin on May 27 2026

सारण: जिले के मशरख प्रखंड अंतर्गत ग्राम सेरुकहाँ में 28 से 30 मई 2026 तक तीन दिवसीय “दशरथ मांझी नाट्य महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक संस्था लोक पंच द्वारा आयोजित इस महोत्सव में प्रतिदिन संध्या 7 बजे से रंगमंच, लोक संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव को लेकर मंगलवार को लोक पंच कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, ज   read more

उत्तर बिहार को मिलेगा देश का पांचवां सबसे बड़ा एयरपोर्ट, हवाई अड्डा योजना क्रियान्वयन चरण में
  • Post by Admin on Feb 17 2026

छपरा: सारण जिले के सोनपुर में प्रस्तावित हरित क्षेत्रीय हवाई अड्डा परियोजना अब क्रियान्वयन के महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। बिहार सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कराने के लिए औपचारिक रूप से निविदा जारी कर दी है। इसे परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रस्तावित हवाई अड्डे को देश के सबसे बड़े   read more

बिहार: डॉक्टर के अपहरण की कोशिश के बाद दो गिरफ्तार, हथियार बरामद
  • Post by Admin on Dec 19 2025

सारण : बिहार के छपरा में कथित तौर पर एक डॉक्टर के अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने जिले के रेवेलगंज इलाके में मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रंजन यादव और सोनू राय के रूप में हुई। गुरुवार देर रात पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें तुरंत छपरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनक   read more

सोनपुर मेला में लोक पंच की प्रस्तुति मैं मूर्ख नहीं हूं से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश
  • Post by Admin on Nov 25 2025

सारण : विश्व विख्यात सोनपुर मेला मंगलवार को एक विशेष सामाजिक चेतना का केंद्र बना, जब सांस्कृतिक संस्था लोक पंच ने साइबर अपराध पर आधारित नाटक “मैं मूर्ख नहीं हूं” का सफल मंचन किया। नाटक के लेखक और निर्देशक मनीष महिवाल हैं। प्रस्तुति ने दर्शकों को न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि डिजिटल दुनिया के बढ़ते जोखिमों को भी प्रभावी ढंग से उजागर किया। कार्यक्रम में मौजूद आर.बी.आई   read more

सारण एसपी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर साइबर ठगी की साजिश, आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी
  • Post by Admin on Apr 03 2025

सारण : जिले में साइबर अपराधियों की एक नई करतूत सामने आई है, जहां पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की साजिश रची गई। यह मामला तब उजागर हुआ जब साइबर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि खैरा निवासी कामेश्वर सिंह का पुत्र प्रभाकर कुमार इस फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर रहा है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने अपने मोबाइल से एसपी के नाम पर व्हाट्सएप अ   read more

सोनपुर मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग से 30 करोड़ रुपये का राजस्व किया अर्जित
  • Post by Admin on Dec 12 2024

सोनपुर : सोनपुर मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग अभियान के माध्यम से अब तक 30 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। जिन्होंने नियमों का पालन करते हुए बिना टिकट या अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाकर रेलवे के राजस्व को सुदृढ़ किया।  इस सफलता के साथ सोनपुर मंडल पूर्व मध्य रेलवे के सभ   read more

सोनपुर मेला में नुक्कड़ नाटक मैं मूर्ख नहीं हूँ का प्रभावशाली मंचन
  • Post by Admin on Dec 02 2024

सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में रविवार को सांस्कृतिक संस्था लोक पंच द्वारा नुक्कड़ नाटक "मैं मूर्ख नहीं हूँ" का आयोजन किया गया। यह नाटक डिजिटल पेमेंट और साइबर क्राइम पर आधारित था, जो समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया। नाटक की कहानी में एक ऑटो चालक मेले जाने वाली सवारियों को बुलाता है। एक लड़की आती है लेकिन ऑटो में इसलिए नहीं बैठती क्योंकि च   read more

सोनपुर मेला में बिहार पुलिस प्रदर्शनी का उद्घाटन, डीजीपी आलोक राज ने किया उद्घाटन
  • Post by Admin on Nov 19 2024

सोनपुर : सोनपुर मेला के अवसर पर सोमवार को बिहार पुलिस द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार के डीजीपी आलोक राज ने किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य पुलिस विभाग की विभिन्न गतिविधियों और तकनीकी उन्नति को जनता के बीच प्रदर्शित करना है। डीजीपी आलोक राज ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि बिहार पुलिस द्वारा जनता के सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों को इस प्   read more