राज्य समाचार

दिखाया गया है 8,289 चीज़े में से 1-10 ।
लखीसराय में छठ की तैयारी की समीक्षा, घाटों तक पहुंच पथ और रोशनी दुरुस्त करने का आदेश
  • Post by Admin on Nov 03 2026

लखीसराय : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने लखीसराय नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूà   read more

अमृत सरोवरों पर लगेंगे सोलर पैनल, लखीसराय में डीएम ने दिया 'नीचे मछली, ऊपर बिजली' का सुझाव
  • Post by Admin on Nov 03 2026

लखीसराय : जल संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरण संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जल-जीवन-हरियाली दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार को पौधा भेंट कर की। इस दौरान अभियान के उद्देश्यों और जिले में इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई। जिलाधिकारी   read more

लखीसराय में परिवहन विभाग सख्त, राजस्व लक्ष्य पूरा करने और सड़क हादसे रोकने का निर्देश
  • Post by Admin on Nov 03 2026

लखीसराय : जिले में परिवहन विभाग के राजस्व संग्रहण में प्रगति लाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर मंगलवार को परिवहन कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रवर्तन शाखा के पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। परिवहन मंत्री और विभागीय सचिव सà   read more

लखीसराय में चार श्रम संहिताओं पर कार्यशाला, श्रमिक कल्याण के प्रावधानों की दी गई जानकारी
  • Post by Admin on Nov 03 2026

लखीसराय : श्रमिकों, नियोजकों और संबंधित हितधारकों को नई श्रम व्यवस्थाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला परिषद सभागार में चार नई श्रम संहिताओं पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में श्रम संहिताओं के प्रावधानों, उद्देश्यों और उनके व्यावहारिक प   read more

लखीसराय में आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन दावों की समीक्षा, पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि का निर्देश
  • Post by Admin on Nov 03 2026

लखीसराय : जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से लखीसराय प्रखंड की 80 चिन्हित आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों और उनके पांच प्रमुख प्राथमिक रजिस्टरों की समीक्षा की गई। ये सभी आशा कार्यकर्ता प्रति माह 7,000 रुपए से कम प्रोत्साहन राशि का दावा कर रही हैं। समीक्षा बैठक सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें कार्यों की प्रगति और स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित अभिलेखों की स्थिति का जायजठ  read more

गैस पाइपलाइन हादसे से प्रभावित दुकानदारों का फूटा आक्रोश, गोबरसही में सड़क जाम
  • Post by Admin on Nov 03 2026

मुजफ्फरपुर : गोबरसही-डुमरी रोड पर गैस पाइपलाइन में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रभावित दुकानदारों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हादसे में दुकानों, मकानों और उनमें रखे सामान को हुए नुकसान के बाद अब प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार को मुआवजे की मांग को लेकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने गोबरसही चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और सडà   read more

पटना में चार बड़ी परियोजनाओं का रास्ता साफ, हजारों फ्लैट के साथ बनेगा आईटी टेक पार्क
  • Post by Admin on Nov 03 2026

पटना : बिहार की राजधानी पटना में आवासीय और व्यावसायिक सुविधाओं के विकास को लेकर बड़ी पहल हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के साथ करीब 2,000 करोड़ रुपए की चार पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इन परियोजनाओं में 3,331 आवासीय फ्लैट, राज्य का पहला आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी पार्क और होटल ठ  read more

मुजफ्फरपुर के जेनिथ डांस फ्लिक के छह बच्चों ने जीते गोल्ड मेडल, नेशनल चैंपियनशिप में बनाएंगे जगह
  • Post by Admin on Nov 03 2026

मुजफ्फरपुर: नृत्य प्रतिभा के दम पर मुजफ्फरपुर के छह होनहार बच्चों ने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मिठनपुरा स्थित डांस संस्थान जेनिथ डांस फ्लिक के छह विद्यार्थियों ने बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026, सीजन-6 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 1 नवंबर को समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में बिहार डांस एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्ठ  read more

तिरहुत के शिक्षकों की आवाज बनेंगे प्रो. नरेंद्र प्रसाद सिंह, लंबित समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
  • Post by Admin on Nov 03 2026

मुजफ्फरपुर : तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी प्रत्याशी प्रो. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि वे शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उनकी जीत केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि शिक्षको   read more

आवेदन और काउंसलिंग के दस्तावेजों में अंतर, बिहार में सहायक प्राध्यापक अभ्यर्थी का चयन रद्द
  • Post by Admin on Nov 03 2026

पटना : बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक नियुक्ति प्रक्रिया के तहत इतिहास विषय की चयनित अभ्यर्थी आरती कुमारी राज का चयन रद्द कर दिया है। आयोग ने उनकी नियुक्ति की अनुशंसा भी वापस लेने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आयोग की ओर से 2 नवंबर 2026 को आवश्यक सूचना जारी की गई। आयोग की अधिसूचना के अनुसार, विज्ञापन संख्या CAP-HIST-03/26 के तहत इतिहास विषà   read more