बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,774 चीज़े में से 711-720 ।
पीडीएस व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, लखीसराय में 91 उचित मूल्य दुकानों पर होगी बहाली
  • Post by Admin on Jul 27 2026

लखीसराय : जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने नई नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में पीडीएस विक्रेताओं की रिक्त दुकानों, राशन कार्ड निर्माण और सहकारिता विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई। बैठक में पूर्   read more

गांजा और स्मैक तस्करी पर सख्ती, लखीसराय में एनसीओआरडी की समीक्षा बैठक
  • Post by Admin on Jul 27 2026

लखीसराय : जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम और नशा मुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में नारकोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशीले पदार्थों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई, जन-जागरूकता अभियान और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की विस्तार से समीक्षा करते हुए   read more

बिहार स्टार्टअप नीति को मिला बल, लखीसराय में छात्रों को दिया गया उद्यमिता का प्रशिक्षण
  • Post by Admin on Jul 27 2026

लखीसराय : बिहार में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिहार सरकार की बिहार स्टार्टअप नीति के तहत गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय में "स्टार्टअप पिच डेक (Pitch Deck) निर्माण" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपने अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में विकसित करने तथा निवेशकों के स   read more

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: किऊल स्टेशन पर चोरी का मोबाइल और चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 27 2026

लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत जीआरपी किऊल ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को चोरी के मोबाइल और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में जीआरपी की टीम किऊल स्टेशन परिसर में यात्रियों   read more

मंदिर पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ शिवभक्त रवि कुमार निकालेंगे दंड यात्रा, गरीबनाथ में करेंगे जलाभिषेक
  • Post by Admin on Jul 27 2026

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर स्थित शिव परिवार मंदिर एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर एक शिवभक्त ने अनूठा संकल्प लिया है। सोमवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में शिवभक्त रवि कुमार ने घोषणा की कि वे सावन माह में सोनपुर के पहलेजा घाट से दंड यात्रा करते हुए बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। रवि कु   read more

30 जिलों के खिलाड़ी मुजफ्फरपुर में दिखाएंगे दम, 6 अगस्त से टेबल टेनिस का महाकुंभ
  • Post by Admin on Jul 27 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार में टेबल टेनिस प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुजफ्फरपुर में पहली मेजर बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 6 से 9 अगस्त तक पंडित जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम, सिकंदरपुर में आयोजित होगी, जिसमें राज्य के लगभग 30 जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।   read more

गांधी स्मृति स्थलों के संरक्षण पर मंथन, पदयात्रा के अगले चरण की तैयारी तेज
  • Post by Admin on Jul 27 2026

मुजफ्फरपुर : गांधी के पदचिह्नों पर आधारित 'एक कदम गांधी के साथ' पटना से चंपारण पदयात्रा (10 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026) की समीक्षा बैठक सोमवार को मुजफ्फरपुर के आमगोला स्थित सहनाई विवाह भवन में आयोजित की गई। सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यात्रा में शामिल प्रतिभागियों, व्यवस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवा प्र   read more

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 'सत्रारंभ' कार्यक्रम, नवप्रशिक्षुओं को मिला मार्गदर्शन
  • Post by Admin on Jul 27 2026

मुजफ्फरपुर : भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर में बी.एड. प्रथम वर्ष (सत्र 2026–2028) के नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं के स्वागत के लिए 'सत्रारंभ' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, शिक्षक शिक्षा के उद्देश्यों और महाविद्यालय की कार्य   read more

वेतन, एरियर और पेंशन के लंबित मामलों पर बीआरएबीयू की पहल, दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ
  • Post by Admin on Jul 27 2026

मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित वेतन, वेतन एरियर, पेंशन एवं अन्य भुगतान संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए सोमवार से दो दिवसीय विशेष सत्यापन शिविर की शुरुआत हुई। राजभवन सचिवालय, बिहार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लाभ   read more

आरएमएलएस कॉलेज में हुआ भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम, नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत
  • Post by Admin on Jul 27 2026

मुजफ्फरपुर : डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में सोमवार को सत्र 2026-30 के नव-नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम और अनुशासित छात्   read more