बिहार समाचार

दिखाया गया है 10,304 चीज़े में से 31-40 ।
विशेष केंद्रीय सहायता की योजनाओं पर डीएम सख्त, नक्सल समन्वय केंद्र का निर्माण जल्द पूरा करने का आदेश
  • Post by Admin on Oct 31 2026

लखीसराय : लखीसराय में विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लखीसराय के जिला पदाधिकारी ने की, जिसमें योजना के तहत संचालित कुल 507 विभिन्न विकास एवं सुरक्षात्मक योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने वित्तीय अनुशासन पर कड़ा रुख अपनाते हुए वि   read more

सरदार पटेल जयंती पर अग्निशमन सेवा की पहल, एकता परेड के साथ दिया अग्नि सुरक्षा का संदेश
  • Post by Admin on Oct 31 2026

लखीसराय : सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लखीसराय में अग्निशमन सेवा की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण सिकंदरा रोड स्थित रामकृष्ण मिशन आवासीय विद्यालय में बड़ी स्क्रीन और प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान अग्निशमन सेवा के पदाधिकारी और कर्मि   read more

सड़क निर्माण से लेकर टैक्स वसूली तक की समीक्षा, लखीसराय डीएम ने लंबित कार्यों पर दिए निर्देश
  • Post by Admin on Oct 31 2026

लखीसराय : जिले में विकास योजनाओं को समय पर पूरा कराने और विभिन्न विभागों में लंबित कार्यों के निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। शनिवार, 31 अक्टूबर को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उनकी अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर परिषद, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्योठ  read more

निर्दलीय MLC वंशीधर बृजवासी और राहुल राज भाजपा में शामिल, विधायक दल की बैठक में हुए शामिल
  • Post by Admin on Oct 31 2026

पटना: बिहार की राजनीति में विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में निर्दलीय विधान पार्षद राहुल राज और वंशीधर बृजवासी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दोनों नेताओं ने भाजपा विधायक दल की बैठक में भी हिस्सा लिया। उनके भाजपा में शामिल होने से विधान परिषद में पार्टी की स्थिति को मजबूती मिलने की चर्चा है। गौरतलब है कि हाल ही म   read more

सरदार पटेल जयंती पर पर्यावरण भारती की पहल, आठ पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
  • Post by Admin on Oct 31 2026

लखीसराय : राष्ट्रीय एकता दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पर्यावरण भारती की ओर से चानन प्रखंड के बिछवे में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पीपल, बरगद, गूलर, पाकड़, कदंब और तुलसी के कुल आठ पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी हिमालय ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि संगठन वर्à   read more

लखीसराय में मद्य निषेध विभाग की छापेमारी, सात शराबी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 31 2026

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून के पालन को लेकर मद्य निषेध विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में सात लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। 30 अक्टूबर को विभाग की टीम ने कजरा और बड़हिया थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इन लोगों को हिरासत में लिया। मद्य निषेध थाना, लखीसराय के छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, कजरा थाना क्षेत्र के लखना मोड़ से दो लोगों को पकड़à   read more

राष्ट्रीय एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति: प्रो. श्यामल किशोर
  • Post by Admin on Oct 31 2026

मुजफ्फरपुर: रामेश्वर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘राष्ट्र के शिल्पकार: सरदार वल्लभभाई पटेल’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने में सरदार पटेल के योगदान को याद किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय ए   read more

मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की वित्तीय साक्षरता मुहिम, नुक्कड़ नाटक से डिजिटल ठगी के प्रति किया जागरूक
  • Post by Admin on Oct 31 2026

मुजफ्फरपुर: ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए दि मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से 31 अक्टूबर को कुढ़नी प्रखंड के भगवानपुर, केरमा डीह, पकाही और किनारू में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को KYC अपडेट, माइक्रो एटीएम, डिजिटल बैंकिंग, छोटी बचत तथा बीमा एवं पेंशन योजनाओं à   read more

मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के खिलाफ लखीसराय कोर्ट पहुंची भाजपा, दायर किया परिवाद
  • Post by Admin on Oct 31 2026

लखीसराय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पटना में की गई टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद के बीच लखीसराय में भी मामला न्यायालय पहुंच गया है। शनिवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से लखीसराय व्यवहार न्यायालय में खरगे के खिलाफ परिवाद दायर किया गया। भाजपा नेताओं ने न्यायालय से मामले में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर उचित काठ  read more

एलएन मिश्रा कॉलेज में युवा संवाद का आयोजन, SIR और मतदाता जागरूकता पर युवाओं ने रखे विचार
  • Post by Admin on Oct 31 2026

मुजफ्फरपुर: लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भागीदारी और जागरूक मतदाता की भूमिका को रेखांकित करते हुए 31 अक्टूबर 2026 को एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, मुजफ्फरपुर में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीà   read more