मुजफ्फरपुर: पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति की कराई चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, मृतका की मां ने लगाई आरोप

  • Post By Admin on Feb 03 2026
मुजफ्फरपुर: पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति की कराई चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, मृतका की मां ने लगाई आरोप

मुजफ्फरपुर: शहर में मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां गोला रोड इलाके में एक पान दुकानदार की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मनोज राय के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित एक गली में देर शाम बदमाशों ने मनोज राय पर अचानक हमला कर दिया। शुभराज गली के पास हुई इस घटना में हमलावरों ने उसे चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ मनोज को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी एसपी मोहम्मद मोहिबुल्लाह अंसारी के साथ नगर थाना की पुलिस टीम पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की मां मुन्नी देवी ने अपनी बहू के प्रेमी पर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मनोज राय की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी दो छोटी बेटियां हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। सिटी एसपी ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही मामलें का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

•खबर में दी गई तस्वीर सांकेतिक है...