बिहार समाचार
- Post by Admin on Jan 14 2025
पटना : चर्चित कोचिंग शिक्षक खान सर ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से माफी मांगने से इनकार कर दिया है। खान सर ने कहा है कि वह आयोग से माफी नहीं मांगेंगे, भले ही उन्हें इसके लिए दो साल की सजा हो जाए और जेल भी जाना पड़े। उन्होंने आयोग की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस को लेकर कड़ा रुख अपनाया और कहा कि यह माफी का सवाल बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए वह इसे लेकर झुकने के लिए तैयार नहॠread more
- Post by Admin on Jan 14 2025
दरभंगा : दरभंगा में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समारोह की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में होगा। जह read more
- Post by Admin on Jan 14 2025
सीतामढ़ी : महिला एवं बाल विकास निगम, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला प्रशासन सीतामढ़ी, यूनिसेफ बिहार और प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वाधान में बाल संरक्षण पर कार्यरत हितधारकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम डुमरा कैलाशपुरी स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई के मीटिंग हॉल में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उड़ान परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसमें बाल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर गह read more
- Post by Admin on Jan 14 2025
सीतामढ़ी : समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित कार्यों एवं नीलाम पत्रवाद पर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी राजस्व मामलों को पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ निष्पादित किया जाए, ताकि जनता को कोई भी समस्या न हो। बैठक में प्रमुख बिंदुओं पर चरॠread more
- Post by Admin on Jan 14 2025
सीतामढ़ी : जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को विमर्श सभा कक्ष में जन शिकायत मामलों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में जन शिकायत से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों को ससमय मामलों के निस्तारण में कोई भी कोताही नहीं बरतनी चाहिए और जिन विभागों में कार्यों में ढिलाई पाई ज read more
- Post by Admin on Jan 14 2025
पूर्वी चंपारण : जिला मुख्यालय मोतिहारी के समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में एक बैठक कर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा हाजीपुर-सुगौली नई रेल परियोजना को लेकर भू-अर्जन के कार्यों की समीक्षा की गई. सोमवार की समीक्षा बैठक में जिला भू- अर्जन पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी,रेलवे के प्रतिनिधि, हरसिद्धि, पहाड़पुर, सुगौली, कोटवा, कल्याणपुर एवं read more
- Post by Admin on Jan 14 2025
मुजफ्फरपुर: इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर, इनरव्हील क्लब जागृति और इनरव्हील क्लब पुष्पांजलि ने मिलकर इनरव्हील डे की 100वीं वर्षगांठ चंदवारा, जेल चौक के पास वरदान आश्रम में मनाई। इस अवसर पर आश्रम में एक सिलाई मशीन दान की गई जिससे कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में आश्रम की संचालिका अनामिका की देखरेख में रहने वाले बच्चों के साथ केक काटा गया। सभी बच्चॠread more
- Post by Admin on Jan 14 2025
पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष (पंचायती राज प्रकोष्ठ) महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने सोमवार को पार्टी के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का राज्य कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने घोषणा की कि 2025 के विधानसभा चुनाव में राजद पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी। महेंद्र प्रसाद विद्यार्à read more
- Post by Admin on Jan 14 2025
मुजफ्फरपुर : सुर्यी देवी मेमोरियल ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित अभिनव फाउंडेशन ने मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर बच्चों के बीच खुशियां बांटने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। समाजसेवी निशेल वर्मा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बेला स्थित पासवान टोली में बच्चों के बीच लाई का वितरण किया गया। इस मिशन मिठास अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन के संस्थापक अनठread more
- Post by Admin on Jan 14 2025
मुजफ्फरपुर : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के संग्रहालय निदेशालय अंतर्गत रामचंद्र शाही संग्रहालय द्वारा ‘तिरहुत की सांस्कृतिक विरासत’ तथा ‘विरासत के संरक्षण में संग्रहालय की भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और जनमानस को धरोहर के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करना था। संगोष्à read more