लखीसराय के माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल, प्रार्थना सभा में हुआ सम्मान

  • Post By Admin on Feb 18 2026
लखीसराय के माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल, प्रार्थना सभा में हुआ सम्मान

लखीसराय: माउंट लिट्रा जी स्कूल, लखीसराय में शुक्रवार को प्रातःकालीन सभा के दौरान इंग्लिश ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर आमंत्रित कर सराहना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और प्रतिस्पर्धी भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक विषय में नियमित रूप से ओलंपियाड परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।

इस वर्ष इंग्लिश ओलंपियाड में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 1 के आरुष देव, कक्षा 2 की समृद्धि अग्निहोत्री, कक्षा 4 के ओजस श्रीवास्तव, कक्षा 6 के अवि श्रीवास्तव तथा कक्षा 7 के कुमार सृजन शामिल हैं। सभी विजेताओं को Science Olympiad Foundation (SOF) द्वारा प्रदत्त गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन श्री संजीव कुमार स्नेही ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि ने विद्यालय के सतत शैक्षणिक प्रयासों और विद्यार्थियों की मेहनत को प्रमाणित किया है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए सभी छात्रों को आगामी वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में विद्यालय में वार्षिक परीक्षा को लेकर पुनरावृत्ति चरण संचालित है, जिससे विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत किया जा सके।

सभा के दौरान चेयरमैन ने 22 फरवरी को आयोजित होने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा के बारे में भी जानकारी साझा की। नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों को पूर्व पंजीकरण हेतु विद्यालय या सिटी ऑफिस से संपर्क करने की सलाह दी गई। विद्यालय परिवार ने सभी मेडलिस्ट विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।