पुराना लाओ नया पाओ : स्मार्ट बाज़ार ने शुरू किया एक्सचेंज ऑफर
- Post By Admin on Feb 12 2026
मुंबई : देश की प्रमुख रिटेल चेन स्मार्ट बाज़ार ने ग्राहकों के लिए एक विशेष “स्मार्ट बाज़ार एक्सचेंज” अभियान की शुरुआत की है। यह ऑफर 13 फरवरी से 29 मार्च 2026 तक देशभर के 500 से अधिक शहरों में स्थित 980 से ज्यादा स्टोर्स पर लागू रहेगा।
इस अभियान के तहत ग्राहक अपने पुराने अखबार, इस्तेमाल किए हुए कपड़े और पुराने बर्तन स्मार्ट बाज़ार स्टोर्स में देकर ₹100 प्रति किलो तक का स्टोर कूपन प्राप्त कर सकेंगे। इन कूपनों का उपयोग किराना, घरेलू जरूरतों और फैशन से जुड़े उत्पादों की खरीदारी में किया जा सकेगा, जिससे उपभोक्ताओं को रोजमर्रा के खर्च में सीधी बचत मिलेगी।
स्मार्ट बाज़ार के सीईओ दामोदर मॉल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को अनुपयोगी सामान को उपयोगी वस्तुओं में बदलने का अवसर देना है, ताकि वे न सिर्फ बचत कर सकें बल्कि संसाधनों के पुनः उपयोग को भी बढ़ावा दे सकें। कंपनी का मानना है कि यह अभियान ग्राहकों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है।