हिन्दी भाषा और रोजगार की संभावनाएं विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- Post By Admin on Sep 14 2024
.jpg)
मुजफ्फरपुर : शनिवार को श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय, जैतपुर के सभागार में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में 'हिन्दी भाषा और रोजगार की संभावनाएं' विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती उषा सिन्हा (पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार), मुख्य अतिथि डॉ. आलोक प्रताप सिंह, और मुख्य वक्ता डॉ. सतीश कुमार राय ने अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह ने की, जबकि इसका संयोजन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. बिनोद आजाद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. शिव कुमार राम, डॉ. अर्चना प्रियदर्शी, डॉ. अहमद हुसैन, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. रुपम कुमारी, डॉ. महेंद्र महतो, डॉ. अनामिका, डॉ. निशा कुमारी, डॉ. जागृति, श्री ज़ाकिर हुसैन, डॉ. अमृता गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने भी इस व्याख्यान से लाभ प्राप्त किया।