बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,266 चीज़े में से 3,811-3,820 ।
दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल पक्ष फरार
  • Post by Admin on Nov 18 2024

लखीसराय : जिले के टाउन थाना क्षेत्र के नेरी चरोखरा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। यह घटना शनिवार देर रात की है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय सरस्वती कुमारी के रूप में हुई है। नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ससौर गांव निवासी मृतका के पिता दामोदर पासवान ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे उन्हें बेटी क   read more

जिलाधिकारी ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत
  • Post by Admin on Nov 18 2024

लखीसराय : जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी मिथलेश कुमार मिश्रा ने सदर अस्पताल में बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। यह अभियान 17 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा जिसमें जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 1.75 लाख बच्चो   read more

नालंदा ज्ञान कुंभ का उद्घाटन, भारतीय ज्ञान परंपरा को 2047 में विकसित भारत के निर्माण में सहयोग देने की अपील
  • Post by Admin on Nov 18 2024

नालंदा : नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर में रविवार को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित नालंदा ज्ञान कुंभ के उद्घाटन समारोह में बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भारतीय ज्ञान परंपरा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नालंदा की भूमि ज्ञान और शिक्षा की परंपरा से जुड़ी रही है और यहाँ आए हुए प्रतिनिधि और शोधार्थी इस परंपरा को   read more

इस्लाह ए मोआशेरा कॉन्फ्रेंस की तैयारी जोरों पर
  • Post by Admin on Nov 18 2024

मोतिहारी : जिले के केसरिया प्रखंड अन्तर्गत रामपुर-बैरिया स्थित मदरसा अंजुमन इस्लामिया रफाहूल मुस्लिमीन के प्रांगण में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मदरसा के सचिव नाज अहमद खान उर्फ ​​पप्पू खान ने की. बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अंजुमन इस्लामिया के परिसर में दिनांक 25 नवंबर 2024 सोमवार को मगरिब की नमाज के बाद इसलाह ए मोआशेरा कॉन्फ्रेंस एवं दस्त   read more

सदर अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
  • Post by Admin on Nov 18 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सदर अस्पताल में 17 नवंबर से 21 नवंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम और सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने एक नवजात बच्चे को पोलियो की खुराक देकर किया। इस अभियान के तहत जिले भर में 2143 टीमों द्वारा 8 लाख लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अभियान की शुरुआत के मौके पर कहा कि पोलियो   read more

तिरहुत स्नातक क्षेत्र के उपचुनाव प्रत्याशी राजेश कुमार रौशन का निधन
  • Post by Admin on Nov 17 2024

मुजफ्फरपुर: तिरहुत स्नातक क्षेत्र के उपचुनाव में प्रत्याशी रहे राजेश कुमार रौशन का रविवार को हृदयाघात (दिल का दौरा) के कारण निधन हो गया। उन्होंने दो दिन पूर्व ही अपना नामांकन दाखिल किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार रौशन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाए गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। राजेश कुमार रौश   read more

केंद्रीय कारा में एससी एसटी बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता और आर्थिक मदद की जानकारी
  • Post by Admin on Nov 16 2024

मुजफ्फरपुर : शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा केंद्रीय कारा में बंदियों के बीच एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेष रूप से अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता और आर्थिक मदद की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कारा प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ डिप्टी चीफ एलएडी   read more

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर “प्रेस की बदलती प्रकृति” पर हुआ आयोजन, पत्रकारों को दी गई शुभकामनाएं
  • Post by Admin on Nov 16 2024

दरभंगा : समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय प्रेस दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक जगूनाथ रेड्डी, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्त्ता-आपदा सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और उप निदेशक जन सम्पर्क सत्येंद्   read more

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया का बदलता स्वरूप विषय पर परिचर्चा का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 16 2024

सीतामढ़ी : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में “मीडिया का बदलता स्वरूप” विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी (प्रभारी डीएम) मनन राम, एसपी मनोज कुमार तिवारी, डीपीआरओ कमल सिंह और वरीय प्रेस प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में डीडीसी और एसपी ने मीडि   read more

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विमर्श संगोष्ठी आयोजित
  • Post by Admin on Nov 16 2024

लखीसराय : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूर्यगढ़ा के दशरथ नंदन कॉम्प्लेक्स में पत्रकार संघ सूर्यगढ़ा द्वारा एक विमर्श संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्रा, लोजपा रामविलास के नेता रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, डाकबम सेव   read more