मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर का 32वां चार्टर्ड डे भगवानपुर स्थित होटल गोल्डन मीट में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चार्टर्ड प्रेसिडेंट डॉ. रंगीला सिन्हा और चार्टर्ड सेक्रेटरी सुधा प्रसाद थीं। उन्होंने संस्था की स्थापना और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर क्लब में नए सदस्यों का स्वागत किया गया और उन्हें पिन पहनाई गई। डॉ. रंगीला सिन्हा, सुधा प्रसाद और डॉ. शोभा रानी मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद केक काटा गया।

क्लब की अध्यक्ष रूपा सिन्हा, चार्टर्ड प्रेसिडेंट डॉ. रंगीला सिन्हा, चार्टर्ड सेक्रेटरी सुधा प्रसाद, डॉ. शोभा रानी मिश्रा, पीपी सुधा, आइसीपी रीना सिंह, पीपी राशि, पूजा सुरेखा, पूनम ठाकुर, रुबी जयसवाल, अलका शरण और अंजना चौधरी सहित सभी सदस्य कार्यक्रम में मौजूद थीं।