बिहार समाचार

दिखाया गया है 10,304 चीज़े में से 121-130 ।
प्रेमचंद रंगशाला में ‘समर्पण’ का आयोजन, भावुक प्रस्तुतियों ने नम कीं दर्शकों की आंखें
  • Post by Admin on Oct 24 2026

पटना: प्रेमचंद रंगशाला में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को ‘समर्पण’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रॉक एन रोल आर्ट, कलाकृति, क्राफ्ट स्कूल एवं ज्योति सांस्कृतिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कला, संगीत, नृत्य और लोक संस्कृति की विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पारिवारिक रिश्तों की संवेदनशीलता और दिवंगत अमित कुमार राय   read more

गरीबों की आवाज बनेगी गरीब चौपाल यात्रा, मुजफ्फरपुर में हम पार्टी ने कसी कमर
  • Post by Admin on Oct 24 2026

मुजफ्फरपुर: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से आगामी 22 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘गरीब चौपाल यात्रा’ की तैयारियों को लेकर शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को माड़ीपुर स्थित एस.के. बैंक्वेट हॉल में बैठक आयोजित की गई। पार्टी के मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष संजर आलम के नेतृत्व में हुई इस बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी शकील हाशमी विशेष रूप से उठ  read more

बिहार में दो बड़े फोरलेन प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी, 6900 करोड़ से सुधरेगी कनेक्टिविटी
  • Post by Admin on Oct 24 2026

पटना : बिहार में सड़क संपर्क को आधुनिक और निर्बाध बनाने की दिशा में शनिवार को एक बड़ी प्रशासनिक कामयाबी मिली है। राज्य में लगभग ₹6,900 करोड़ की लागत से बनने वाले पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर तथा मुजफ्फरपुर-बरौनी राष्ट्रीय राजमार्ग-122 के चौड़ीकरण में आ रही तकनीकी अड़चनों को दूर करते हुए जल संसाधन विभाग ने औपचारिक तौर पर अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) निर्गत कर दिया है। राजधानी ठ  read more

बिहार में बड़ा साइबर सिंडिकेट बेनकाब, करोड़ों की ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 24 2026

पटना : बिहार में लगातार बढ़ते हाई-टेक अपराधों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस मुख्यालय की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक संयुक्त अभियान चलाकर एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह देश भर के विभिन्न राज्यों के नागरिकों को स्टॉक मार्केट में ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर, फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर करोड़ों रुपà   read more

आरक्षण और यूजीसी पर बंदरा में 25 अक्टूबर को सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा की विशाल बैठक
  • Post by Admin on Oct 23 2026

मुजफ्फरपुर: जिले के बंदरा प्रखंड में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा की ओर से विशाल बैठक आयोजित करने की घोषणा की गई है। जारी पोस्टर के अनुसार, बैठक श्यामा बुनियादी विद्यालय, रतवारा में आयोजित होगी। कार्यक्रम में सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किए जाने की बात कही गई है। पोस्टर में यूजीसी रोस्टर, एट्रोसिटी एक्ट में बदलाव और आर्थिक आधार पर आरक्षण   read more

सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप
  • Post by Admin on Oct 23 2026

सीवान : बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार को पटाखा बनाने और भंडारण से जुड़े एक मकान में भीषण विस्फोट हो गया। हादसा जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि मकान का अगला हिस्सा ढह गया और मलबा सड़क पर फैल गया। घटना में चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्ठ  read more

बीआरएबीयू में बड़ा षड्यंत्र: पूर्व प्राचार्या के नाम से कुलपति के खिलाफ फर्जी मेल, साइबर थाने में शिकायत
  • Post by Admin on Oct 23 2026

मुजफ्फरपुर : जिला स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के खिलाफ फर्जी ईमेल आईडी बनाकर छवि धूमिल करने और झूठे आरोप लगाने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। अज्ञात तत्वों द्वारा लंगट सिंह महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या प्रो. सुनीति पांडेय के नाम से एक फर्जी जीमेल आईडी तैयार की गई और 21 अक्टूबर को भारत की राष्ट्रपति समेत तठ  read more

​कोशी स्नातक निर्वाचन-2026: लखीसराय में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने बूथों पर पहुंचे डीएम-एसपी
  • Post by Admin on Oct 23 2026

लखीसराय:  बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से सघन निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने मतदà   read more

लखीसराय में मद्य निषेध विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, महिला कारोबारी समेत चार गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 23 2026

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए मद्य निषेध थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर को रंगेहाथ दबोचा, जबकि शराब पीने के आरोप में तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध थाना लखीसराय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पहली कार्रवाई कबैया थाना क्षेत्र क   read more

लखीसराय में 61.52% मतदान, भाजपा जिलाध्यक्ष ने एनडीए की एकतरफा जीत का जताया भरोसा
  • Post by Admin on Oct 23 2026

लखीसराय : कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में लखीसराय जिले के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिले में कुल 3,758 पंजीकृत मतदाताओं में से 2,312 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके साथ कुल 61.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, सूर्यगढ़ा में 552, हलसी में 603, बड़हिया में 299, चानन में 186, पिपरिया में 110, लखीसराय प्रखंड में 21   read more