बिहार समाचार
- Post by Admin on Mar 28 2025
मुजफ्फरपुर: सादातपुर स्थित मस्जिद-ए-नूर में आज वक़्फ़ बिल संशोधन 2024 के विरोध में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नमाजियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर इस संशोधन के प्रति अपनी असहमति प्रकट की और इसे अल्पसंख्यकों के धार्मिक एवं सामाजिक अधिकारों के लिए हानिकारक बताया। करीब 500 लोगों की मौजूदगी में read more
- Post by Admin on Mar 28 2025
मुजफ्फरपुर: रमज़ान का पवित्र महीना अपने अंतिम चरण में है, जहां बड़े-बुज़ुर्ग इबादत में लीन हैं, वहीं मासूम बच्चे भी इस पाक महीने की रूहानियत को अपनाने में पीछे नहीं हैं। ऐसा ही एक मिसाल पेश की है मुज़फ्फरपुर के चंदवारा स्थित मदसरा चौक की रहने वाली चार साल दस महीने की उस्वा वकार ने, जिसने इस छोटी उम्र में रोज़ा रखकर सबको हैरान कर दिया। उस्वा ने पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ रोज़ा रà read more
- Post by Admin on Mar 28 2025
मुजफ्फरपुर : जिले के आमगोला स्थित शुभानंदी सभागार में विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर नवसंचेतन मुजफ्फरपुर और निर्माण रंगमंच हाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें रंगमंच की वर्तमान दशा और दिशा पर विचार विमर्श के साथ दो एकल नाट्य प्रस्तुतियां भी हुईं। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ. संजय पंकज ने कहा कि रंगमंच आज भी अपनी सार्थकता बनाए हुए है read more
- Post by Admin on Mar 28 2025
मुजफ्फरपुर : जिले की स्थानीय समस्याओं को लेकर राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने शुक्रवार को एनटीपीसी (कांटी थर्मल पावर) के सीईओ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने थर्मल पावर में काम करने वाले मजदूरों को प्रति माह दो दिन का अवकाश देने और प्लांट से सटे गांवों में सार्वजनिक स्थलों पर हाई मास्क लाइट लगाने की मांग की। मजदूरों को अवकाश से वंचित किए जानॠread more
- Post by Admin on Mar 28 2025
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फोटोग्राफी सेशन के दौरान फोटोग्राफरों का अभिवादन करने के लिए हाथ उठाते हैं, लेकिन उनके बगल में बैठे मंत्री बिजेंद्र यादव तुरंत उनका हाथ नीचे कर देते हैं। इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गुरुवार read more
- Post by Admin on Mar 27 2025
मुजफ्फरपुर: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पाई है। वहीं, जब कानून के रखवाले ही इसमें संलिप्त पाए जाएं, तो सवाल उठना लाजमी है। मुजफ्फरपुर मद्यनिषेध विभाग की एएसआई सोनी महिवाल पर शराब तस्करों से सांठगांठ और फोन पर डील करने का आरोप लगा है। मामला तूल पकड़ने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार सिंह ने निलंब read more
- Post by Admin on Mar 26 2025
पटना : भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर चर्चा में आईं पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सीमा हैदर और उनके प्रेमी सचिन मीणा के घर नन्हीं किलकारी गूंजी है। सीमा ने अपने पांचवें बच्चे को जन्म दिया है। इस बार सचिन और सीमा की यह संतान दोनों के प्यार की निशानी मानी जा रही है। सीमा और सचिन ने अपनी नवजात बेटी का नाम 'मीरा' रखा है। यह नाम उन्होंने भगवान श्ठread more
- Post by Admin on Mar 26 2025
नालंदा : बिहार के राजगीर नेचर सफारी में जल्द ही एक अत्याधुनिक डायनासोर पार्क का निर्माण होने जा रहा है, जो पर्यटकों के रोमांच को और बढ़ाएगा। खास बात यह है कि इस पार्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से सजीव दिखने वाले डायनासोर बनाए जाएंगे, जो दौड़ते, उछलते और गरजते नजर आएंगे। पार्क का निर्माण नेचर सफारी परिसर में 4.5 हेक्टेयर भूमि पर किया जाएगा, जिस पर करीब 20 करोड़ रुपये खà read more
- Post by Admin on Mar 26 2025
मुजफ्फरपुर : जिलेवासियों के लिए बहुप्रतीक्षित पताही हवाई अड्डा परियोजना को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से अधर में लटकी इस परियोजना में अब तेजी आ गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने पताही हवाई अड्डा के लिए 475 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने रनवे और पहुंच पथ निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जठread more
- Post by Admin on Mar 26 2025
मोतिहारी : पकड़ीदयाल सिनेमा हॉल रोड स्थित न्यूक्लियस केमिस्ट्री की छात्रा मुनिता कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। मुनिता ने विज्ञान संकाय में कुल 500 अंकों में से 445 अंक प्राप्त कर पकड़ीदयाल अनुमंडल में टॉप किया है। खास बात यह रही कि केमिस्ट्री में मुनिता ने 96 अंक अर्जित किए, जिससे न्यूक्लियस केमिस्ट्री के संचालक सुनील ठread more