बिहार समाचार

दिखाया गया है 10,320 चीज़े में से 381-390 ।
लखीसराय जिला प्रशासन ने राष्ट्रपिता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प
  • Post by Admin on Oct 02 2026

लखीसराय : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लखीसराय के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गरिमामय एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से बापू के कृतित्व और विचारों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। समारोह में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार सहित   read more

लखीसराय के कबीर मठ में गांधी-शास्त्री जयंती और पितृपक्ष पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण
  • Post by Admin on Oct 02 2026

लखीसराय : जिले के चानन स्थित कबीर मठ, कुंदर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ-साथ मां तारा देवी की पुण्य स्मृति के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी संजीत कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कबीर मठ परिसर में   read more

लखीसराय में छापेमारी कर उत्पाद पुलिस ने 4 धंधेबाजों को पकड़ा, चुलाई व विदेशी शराब जब्त
  • Post by Admin on Oct 02 2026

लखीसराय : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से मद्य निषेध थाना लखीसराय की पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। 1 अक्टूबर 2026 को की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल चार शराब धंधेबाजों को रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से कुल 8 लीटर देसी चुलाई शराब तथा 14.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। उत्प   read more

लखीसराय: साबिकपुर बना नजीर, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ 'बाल विवाह मुक्त ग्राम' का प्रस्ताव
  • Post by Admin on Oct 02 2026

लखीसराय : प्रखंड अंतर्गत साबिकपुर पंचायत के साबिकपुर गांव में आयोजित विशेष ग्राम सभा में सामाजिक बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। पंचायत की मुखिया श्रीमती नीलम देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में साबिकपुर को 'बाल विवाह मुक्त ग्राम' घोषित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभा की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि ठ  read more

भाकपा जिला कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर परिचर्चा, लोकतंत्र की रक्षा पर मंथन
  • Post by Admin on Oct 02 2026

लखीसराय : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाकपा राज्य परिषद सदस्य जितेंद्र कुमार, एआईवाईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार सिन्हा और पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य सह वरीय अधिवक्ता रजनीश कुमार समेत अन्य नेताओं द्वारा महà   read more

सेवा संकल्प अभियान: लखीसराय सदर अस्पताल में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने स्वच्छता के लिए किया श्रमदान
  • Post by Admin on Oct 02 2026

लखीसराय : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में लखीसराय के जिला अस्पताल प्रांगण में 'सेवा संकल्प अभियान, 2026' का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत मुंगेर सांसद सह केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने स्वच्छता के लिए स्वयं श्रमदान किया। कार्यक्रम कà   read more

मुजफ्फरपुर में बीएसएनएल कर्मियों की भूख हड़ताल, वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन
  • Post by Admin on Oct 02 2026

मुजफ्फरपुर : बीएसएनएल अधिकारियों और कर्मचारियों ने तीसरे वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर गुरुवार को मुजफ्फरपुर में भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन किया। ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर देशभर में चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत मुजफ्फरपुर बिजनेस केंद्र में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचठ  read more

BRABU में धरना के तीसरे दिन बच्चों की स्थिति नाजुक, कुलपति बेसुध
  • Post by Admin on Oct 02 2026

मुजफ्फरपुर: विश्वविद्यालय में जारी छात्र आंदोलन का आज तीसरा दिन है। दो छात्र अनशन पर बैठे हैं और आंदोलन अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां केवल आश्वासन और अपील से बात बनती दिखाई नहीं देती। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और पूर्व में मिले आश्वासनों के बावजूद धरातल पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने इस बार लिखित और ठोस निर्णय के बिना आंदोलठ  read more

गंडक का रौद्र रूप : तटबंध टूटने से सारण-मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी
  • Post by Admin on Oct 02 2026

पटना : बिहार में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर कई जिलों में बाढ़ की चिंता बढ़ा दी है। नदी के तेज बहाव के बीच सारण और मुजफ्फरपुर में कुछ स्थानों पर तटबंध टूटने से आसपास के इलाकों में पानी फैल गया है। कई निचले क्षेत्रों में बाढ़ का पानी पहुंचने के साथ प्रशासन और बचाव दलों को सतर्क किया गया है। स्थिति को देखते हुए प्रभावित पंचायतों में नावों की व्यवस्था की गई है और बचाव   read more

विश्वविद्यालय में भूख हड़ताल का दूसरा दिन, DSW के आश्वासन को छात्रों ने नकारा
  • Post by Admin on Oct 01 2026

मुजफ्फरपुर: छात्रहित से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में जारी अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। आंदोलनकारी छात्रों के अनुसार, दूसरे दिन पहले दिन की तुलना में अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं धरना स्थल पर पहुंचे और अनशन पर बैठे छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की। धरना स्थल पर दिनभर छात्रों ने नारेबाजी à   read more