बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,681 चीज़े में से 271-280 ।
कृषि मंत्री के आप्त सचिव की नियुक्ति पर उठे सवाल, स्थानीय उपेक्षा का आरोप
  • Post by Admin on May 22 2026

लखीसराय : बिहार सरकार के कृषि मंत्री द्वारा अपने आप्त सचिव के रूप में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति किए जाने को लेकर लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। सीपीआई नेता रजनीश ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों में निराशा का माहौल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के बीच यह चर्चा है कि क्या लखीसराय विधानसभा क्ष   read more

बकरीद से पहले गौ तस्करी रोकने की मांग, विहिप-बजरंग दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Post by Admin on May 22 2026

लखीसराय : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बकरीद के अवसर पर जिले में संभावित अवैध गौवंश तस्करी और गोवध की रोकथाम को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन की ओर से प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि बकरीद के दौरान जिले में बड़े पैमाने पर अवैध गोवंश तस्करी की आशंका रहती है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती है   read more

उज्ज्वला योजना के लाखों लाभार्थियों पर असर, सरकार ने जारी किया नया निर्देश
  • Post by Admin on May 22 2026

पटना : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाइ) और डीबीटीएल योजना के तहत एलपीजी सब्सिडी प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अब आधार का बायोमीट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने इसके लिए 30 जून 2026 तक की समय सीमा निर्धारित की है। तय समय के भीतर सत्यापन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की एलपीजी सब्सिडी बंद कर दी जायेगी। सरकार का कहना है कि यह कदम फर्जी लाभार्थ   read more

बिहार में हीट वेव का कहर, कई जिलों में पारा 45 डिग्री पार होने के आसार
  • Post by Admin on May 22 2026

पटना : बिहार में भीषण गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 14 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है, जबकि चार जिलों में आंधी, हल्की बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया एवं नवादा जिलों में ल   read more

पटना में आयकर विभाग का बड़ा आउटरीच कार्यक्रम, नए टैक्स कानून पर हुई चर्चा
  • Post by Admin on May 21 2026

पटना : प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, बिहार एवं झारखंड क्षेत्र, पटना के कार्यालय द्वारा गुरुवार को “प्रारंभ-2026” शीर्षक से मेगा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुए आयकर अधिनियम-2025 की प्रमुख विशेषताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हितधारकों के साथ संवाद स्थापित करना था। दोपहर 3 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टरों, शिक्षाविद   read more

मजदूरी बढ़ाने और काम की गारंटी को लेकर डुमरी पंचायत में मजदूरों का धरना
  • Post by Admin on May 21 2026

मुजफ्फरपुर : मनरेगा संघर्ष मोर्चा एवं ग्राम विचार मंच के बैनर तले डुमरी पंचायत में मनरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। विभिन्न पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों महिला एवं पुरुष मजदूरों ने मनरेगा योजना को पूर्ववत बहाल करने, साल में 200 दिन रोजगार और प्रतिदिन 700 रुपए मजदूरी देने की मांग उठाई। धरना-सभा की अध्यक्षता संजू देवी ने की, जबकि संचालन ग्राम विचार मंच के संतोष ठाकुर   read more

सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जनजातीय क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित
  • Post by Admin on May 21 2026

लखीसराय : जनजातीय गरिमा उत्सव के अवसर पर सूर्यगढ़ा प्रखंड के छह जनजातीय टोला में 21 मई से 23 मई तक विशेष जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को पहले दिन राजघाटकोल एवं कोडासी गांव में कैंप लगाकर जनजातीय समुदाय की समस्याएं सुनी गईं तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स   read more

पीडीएस दुकानों की चयन प्रक्रिया रद्द, जिला प्रशासन ने निरस्त किया विज्ञापन
  • Post by Admin on May 21 2026

लखीसराय : जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के नए विक्रेताओं की नियुक्ति के लिए चल रही अनुज्ञप्ति चयन प्रक्रिया को जिला प्रशासन ने रद्द कर दिया है। इस संबंध में समाहरणालय स्थित जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है। यह निर्णय जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में प्राप्त दावा-आपत्तियों की समीक्षा के बाद लिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में क   read more

लखीसराय में सहयोग पोर्टल की मॉनिटरिंग और संचालन पर विशेष प्रशिक्षण
  • Post by Admin on May 21 2026

लखीसराय : जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में “सहयोग शिविर” से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों के निष्पादन तथा अनुश्रवण को लेकर “सहयोग पोर्टल” के प्रभावी संचालन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन को सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों और क   read more

बैंक ऋण वसूली अभियान के तहत देर रात छापेमारी, तीन गिरफ्तार
  • Post by Admin on May 21 2026

लखीसराय : बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा चलाए जा रहे विशेष ऋण वसूली अभियान के तहत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में तीन ऋणियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई बैंक ऋण की अदायगी सुनिश्चित करने तथा जानबूझकर बकाया राशि जमा नहीं करने वाले डिफॉल्टर ऋणियों के विरुद्ध की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीरीबाजार थाना पुलिस ने बुधवार देर रात करीब 12:20 बजे शाखा अ   read more