बिहार समाचार

दिखाया गया है 10,304 चीज़े में से 141-150 ।
ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य हासिल करने पर दिया जोर
  • Post by Admin on Oct 22 2026

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास योजनाओं की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्रामीण विकास कार्यक्रम समन्वय समिति, VB-G RAM G योजना, जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति तथा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की गहन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गएà   read more

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के मतदान के लिए 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे कॉलेज व विभाग
  • Post by Admin on Oct 22 2026

मुजफ्फरपुर : बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर ने बिहार विधान परिषद् के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को विशेष अवकाश की घोषणा की है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक कार्यालय आदेश (पत्रांक: B/3794) के तहत यह निर्णय बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या-3/एच.-01/2023 à   read more

मुजफ्फरपुर को-ऑपरेटिव बैंक की अनूठी पहल, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को समझाई सुरक्षित बैंकिंग
  • Post by Admin on Oct 22 2026

मुजफ्फरपुर : ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी बीमा योजनाओं और डिजिटल लेन-देन में सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दि मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से साहेबगंज प्रखंड के छह गांवों में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को विशुनपुरपट्टी, जगदीशपुर, नीरपुर, गौड़ा, रुपछपड़ा और दुर्गा चौक में नुक्कड़ नाटक के माध्यà   read more

गरीबों के निवाले पर सवाल! सरकारी चावल प्रकरण में एसडीओ पूर्वी की भूमिका जांच के घेरे में
  • Post by Admin on Oct 22 2026

एमओ के लिखित आदेश पर पिकअप छोड़ने का दावा थानाध्यक्ष अभिषेक के पास एसडीओ से बातचीत के रिकॉर्डिंग का दावा डीएम के आदेश पर जांच के बाद कार्रवाई की अनुशंसा मुजफ्फरपुर: गरीबों की थाली तक पहुंचने वाले सरकारी अनाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, यदि उन्हीं की भूमिका पर कथित हेराफेरी के मामले में सवाल उठने लगें, तो व्यवस्था   read more

हिसार के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में बिहार विश्वविद्यालय के छह स्वयंसेवक करेंगे प्रतिनिधित्व
  • Post by Admin on Oct 22 2026

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जाम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के छह स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। 22 से 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस शिविर में विश्वविद्यालय के तीन स्वयंसेवक और तीन स्वयंसेविकाएं शामिल हैं। इस दौरान देश के विभिन्न राजॠ  read more

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर कल मतदान, 5.32 लाख मतदाताओं पर रहेगी नजर
  • Post by Admin on Oct 22 2026

पटना : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर निर्वाचन से जुड़ी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इन सीटों पर चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना निर्धारित है। इस चुनाव में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेतॠ  read more

बाल संवाद कार्यक्रम में कठपुतली शो के जरिए शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Post by Admin on Oct 21 2026

मुजफ्फरपुर: शहर के मालीघाट स्थित अमन चिल्ड्रेन्स स्कूल में बुधवार को बाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुस्कान केशरी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री, फल और बिस्कुट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, उनमें रचनात्मकता बढ़ाना और उनके साथ खुशियों के पल साझा करना था। एम. एस. केशरी पब्ल   read more

विकल्प की राज्य कार्यकारिणी बैठक में संगठन मजबूत करने और सांस्कृतिक आंदोलन तेज करने पर जोर
  • Post by Admin on Oct 21 2026

मुजफ्फरपुर: बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा ‘विकल्प’ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को शहर के मालीघाट स्थित चुन्नाभट्टी रोड के यादवचन्द्र सांस्कृतिक प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष उदयशंकर गुड्डू ने की। इसमें छपरा, सीवान, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भाà   read more

गांधी मैदान में जला 90 फीट का रावण, रंगीन आतिशबाजी ने मोहा मन
  • Post by Admin on Oct 20 2026

पटना : विजयादशमी के अवसर पर बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंगलवार को भव्य रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया गया। 90 फीट ऊंचे रावण के विशाल पुतले के दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान पहुंचे। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों और उत्सवी माहौल से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से चलाà   read more

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मतदाता सूची पर उठे सवाल, कई कॉलेजों ने जताई आपत्ति
  • Post by Admin on Oct 20 2026

पटना : बिहार में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची को लेकर विवाद सामने आया है। कई शिक्षण संस्थानों ने आरोप लगाया है कि सूची में ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जिनका संबंधित कॉलेजों से कोई संबंध नहीं है। वहीं, कुछ वास्तविक शिक्षकों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाने की शिकायत भी की गई हॠ  read more