बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,632 चीज़े में से 1,171-1,180 ।
मतदाताओं की सुविधा के लिए लखीसराय में 149 नए मतदान केंद्र स्थापित, कुल संख्या हुई 904
  • Post by Admin on Jul 20 2025

लखीसराय : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत लखीसराय जिले में 149 नए मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। इसके साथ ही जिले में अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 904 हो गई है, जो पहले 755 थी। यह निर्णय 1 जुलाई 2025 की मतदाता स्थिति के आधार पर लिया गया है, जिसमें प्रति मतदान केंद्र अधिकतम 1200 मतदाताओं का मानक तय किया गया है। इसी आधार पर पूरे   read more

कवि गोष्ठी में समाज और राष्ट्र पर केंद्रित कविताओं से कवियों ने बांधा समां
  • Post by Admin on Jul 20 2025

लखीसराय : स्थानीय प्रभात चौक स्थित एक निजी होटल के सभागार में रविवार को जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय के तत्वावधान में एक भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक सरोकारों से ओतप्रोत इस काव्य संध्या में जिले के कोने-कोने से आए कवियों ने अपनी विविध रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन क   read more

बाबा गरीबनाथ महोत्सव 2025 : भक्ति, आस्था और संस्कृति से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर
  • Post by Admin on Jul 20 2025

मुजफ्फरपुर : कांवरियों और शिवभक्तों के आस्था का केंद्र बन चुका बाबा गरीबनाथ महोत्सव इस वर्ष भव्यता और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। बाबा गरीबनाथ सेवा समिति द्वारा दर्शनीया धर्मशाला, कफेन में आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निष   read more

इनरव्हील क्लब ने वरदान आश्रम के बच्चों के संग बांटी खुशियां, वितरित की उपयोगी सामग्री
  • Post by Admin on Jul 19 2025

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर द्वारा शनिवार को सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए जेल चौक स्थित वरदान आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ खास समय बिताया गया। क्लब की ओर से आश्रम में रह रहे करीब 25 जरूरतमंद बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया, साथ ही गर्मी से बचाव के लिए सभी बच्चों को टोपी प्रदान की गई। वरदान आश्रम की संचालिका अनामिका जी वर्षों से इन गरीब बच्चों की द   read more

लखीसराय में गरजे डिप्टी सीएम, कहा - अपराध करेगा तो जिंदा नहीं बचेगा
  • Post by Admin on Jul 19 2025

लखीसराय : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने दो दिवसीय लखीसराय दौरे के दौरान अपराध और अराजकता पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अब राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी— “जो बिहार में अपराध करेगा, वह जिंदा नहीं बचेगा।” सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार "जीरो टॉलरेंस की   read more

हिन्दी साहित्य के समर्पित साधक डॉ. विजय विनीत को मिला गुरुरत्न सम्मान
  • Post by Admin on Jul 19 2025

लखीसराय : हिन्दी भाषा, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले सूर्यगढ़ा (लखीसराय) निवासी शिक्षाविद् और हिन्दी प्राध्यापक डॉ. विजय विनीत को प्रतिष्ठित 'गुरुरत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें गुरुपूर्णिमा 2025 के अवसर पर विश्व गंगा वाहिनी शोध संस्थान, आगरा (उत्तर प्रदेश) द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप डॉ. व   read more

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में प्रथम मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम घोषित, छात्रों ने दिखाया अनुशासन और उत्कृष्टता का परिचय
  • Post by Admin on Jul 19 2025

लखीसराय : माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, लखीसराय में शनिवार को प्रथम मूल्यांकन परीक्षा (PT-1) का परिणाम उत्सवपूर्ण वातावरण में घोषित किया गया। निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप परीक्षा का सफल आयोजन हुआ और अब छात्रों को उनके प्रदर्शन के अनुसार अंक पत्र वितरित किए जा रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी दी कि इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने अनुशासन और मेहनत के साथ भाग लिया, ज   read more

श्री बाल हनुमान मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, गोपाल जी ढंढारिया बने अध्यक्ष
  • Post by Admin on Jul 19 2025

मुजफ्फरपुर : श्री राम कॉलोनी, केदारनाथ रोड स्थित श्री बाल हनुमान मंडल के परिसर में शनिवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से मंडल के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस नए गठन में गोपाल ढंढारिया को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि पवन देवड़ा और दिलीप अग्रवाल को उपाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। मंडल के महामंत   read more

एनडीए शासन में बिहार को मिली रफ्तार, पहले की सरकारों ने नहीं किया विकास : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
  • Post by Admin on Jul 18 2025

मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी दौरे के दौरान आयोजित भव्य जनसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की प्रगति और केंद्र सरकार के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। सीएम नीतीश ने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है, जबकि पिछली सरकारों ने राज्य की उपेक्षा की और कोई ठोस काम नहीं किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्र   read more

बिहार को 7,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने चार अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
  • Post by Admin on Jul 18 2025

मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से बिहार को 7,200 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने रेल, सड़क, सूचना प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास और मत्स्य पालन से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रह   read more