शराबबंदी के तहत बड़ी कार्यवाही, अलग अलग जगहों से 12 लोग गिरफ्तार

  • Post By Admin on Feb 07 2026
शराबबंदी के तहत बड़ी कार्यवाही, अलग अलग जगहों से 12 लोग गिरफ्तार

लखीसराय : जिले में शराबबंदी अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 10.800 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान शराब पीने और बेचने के आरोप में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

महिला थाना लखीसराय द्वारा जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार पहली कार्रवाई चानन थाना क्षेत्र के बड़ा मुसहरी गांव में की गई, जहां धनेशरी देवी, पति प्रकाश मांझी को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उनके पास से 10.800 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।

दूसरी कार्रवाई नीर विवाह भवन के समीप लखीसराय थाना क्षेत्र में की गई, जहां शराब पीते हुए अजीत कुमार, विक्की कुमार, गौरव कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी कचहरी टोली, वार्ड संख्या 19, थाना कचैया के निवासी बताए गए हैं।

तीसरी कार्रवाई किउल थाना क्षेत्र के घोघीकुंडी में हुई, जहां बोधी मांझी, विजय मांझी और छोटू मांझी को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया गया।

वहीं चौथी कार्रवाई नया टोला, वार्ड संख्या 12, थाना लखीसराय में की गई, जहां मो0 यूसुफ को शराब सेवन करते हुए पकड़ा गया।

इसके अलावा बड़हिया थाना क्षेत्र के इंग्लिश बाय पास से बबलू मांझी और पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के निवासी संतोष सिंह को भी शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं बड़हिया थाना क्षेत्र के शंकर मील से मंटी महतो उर्फ मंती महतो को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा और अवैध शराब कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।