श्री बाल हनुमान मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, गोपाल जी ढंढारिया बने अध्यक्ष
- Post By Admin on Jul 19 2025

मुजफ्फरपुर : श्री राम कॉलोनी, केदारनाथ रोड स्थित श्री बाल हनुमान मंडल के परिसर में शनिवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से मंडल के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
इस नए गठन में गोपाल ढंढारिया को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि पवन देवड़ा और दिलीप अग्रवाल को उपाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। मंडल के महामंत्री पद का दायित्व मनोज डागा को सौंपा गया। सह मंत्री (कार्यालय) के रूप में किसन डागा और सह मंत्री (भवन निर्माण) के रूप में रवि मोटानी की नियुक्ति हुई है।
अनिल जी तुलस्यान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वस्तु विभाग का प्रभार सुरेश खेतान, कृष्ण कुमार अग्रवाल और संदीप अग्रवाल को सौंपा गया है। भवन विभाग की जिम्मेवारी कैलाश पालड़ीवाल और रवि मोटानी के कंधों पर दी गई है।
ज्योति विभाग में प्रमोद सांगनेरिया, सुनील मुंद्रा और संजय सोमानी अपनी सेवाएं देंगे। मीडिया प्रभारी के रूप में पूर्व की भांति प्रकाश जालान को पुनः नियुक्त किया गया है।
सेवा विभाग में आकाश गट्टानी, दीपक भरतिया (प्रभारी), संजय जगनानी और मौसम पालड़ीवाल की भूमिका सुनिश्चित की गई है। संगठन मंत्री का प्रभार राजेश कुमार अग्रवाल को सौंपा गया है। मंडल के संरक्षक मंडल में विश्वनाथ भरतिया, राजकुमार सिंह और महावीर लढा को शामिल किया गया है।
लेखा विभाग का दायित्व सीए अंकित हिसारिया, सीए उज्जवल जाजोदिया, सार्थक संघई, सीताराम शर्मा और श्याम सुन्दर टिबड़ेवाल को सौंपा गया है। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि वस्तु विभाग की कोई भी सामग्री कार्यकारिणी की अनुमति के बिना भाड़े पर नहीं दी जाएगी।
इस आशय की जानकारी मंडल के नव नियुक्त महामंत्री मनोज डागा ने दी। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों को बधाइयों का तांता लगा रहा और मंडल के भावी कार्यों को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण रहा।