बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,800 चीज़े में से 1,021-1,030 ।
मद्य निषेध विभाग की कार्यवाई में दो तस्कर गिरफ्तार, शराब की खेप बरामद
  • Post by Admin on Jul 01 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय की टीम ने 30 जून को किऊल थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर दो लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से करीब 31 लीटर शराब बरामद की। दोनों आरोपितों को जब्त शराब के साथ अग्रिम कार्यवाईके लिए उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। मद्य निषेध विभाग की ओर से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार पहली कार्यवाई किऊल स्टेशन परिसर में की गई। यहां खग   read more

अंतरराष्ट्रीय खो-खो दिवस पर सूरजगढ़ा का दबदबा, मुस्तफापुर को हराकर जीता फ्रेंडशिप मैच
  • Post by Admin on Jul 01 2026

लखीसराय : अंतरराष्ट्रीय खो-खो दिवस के अवसर पर लखीसराय खो-खो संघ के तत्वावधान में +2 पब्लिक हाई स्कूल मैदान में फ्रेंडशिप खो-खो मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सूरजगढ़ा और मुस्तफापुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में सूरजगढ़ा की टीम विजेता रही। लड़कियों के मुकाबले में मुस्तफापुर की कप्तान रूही कुमारी ने टॉस जीतकर प   read more

माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Jul 01 2026

लखीसराय : माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, लखीसराय में बुधवार को आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान जून 2026 माह के ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन रंजन कुमार स्नेही ने विभिन्न कक्षाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्टार परफॉर्मर बैज प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रत्येक मा   read more

जलकुंभी और प्रदूषण से घुटा सिकंदरपुर मन का दम, तड़प-तड़प कर मर रहीं मछलियां
  • Post by Admin on Jul 01 2026

मुजफ्फरपुर : जिले की ऐतिहासिक सिकंदरपुर मन (झील) में लगातार बढ़ते प्रदूषण और भीषण गर्मी के कारण जलीय जीवन पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। झील में ऑक्सीजन की भारी कमी होने से बड़ी संख्या में मछलियां मर रही हैं, जिससे मत्स्य पालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना शोधन के शहर के बड़े नालों का गंदा पानी सीधे झील में गिरने और जलकुंभी के अत्यध   read more

गंडक नहर का बांध ध्वस्त, कई गांवों में आवागमन ठप
  • Post by Admin on Jul 01 2026

सारण : जिले के तरैया प्रखंड के मंझोपुर में बुधवार की सुबह गंडक नहर का बांध टूटने से आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। बांध ध्वस्त होने के बाद नहर का पानी तेजी से फैल गया, जिससे सैकड़ों एकड़ क्षेत्र जलमग्न हो गया और कई गांवों का सड़क संपर्क बाधित हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, तरैया-अमनौर स्टेट ह   read more

बीआरएबीयू ने गेस्ट शिक्षकों को दी राहत, चयन समिति की अनुशंसा तक जारी रहेगा कार्य
  • Post by Admin on Jun 30 2026

मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) ने विद्यार्थियों के हित को देखते हुए अतिथि एवं पार्ट टाइम शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 31 मई 2026 तक कार्यरत रहे अतिथि और पार्ट टाइम शिक्षकों को फिलहाल कक्षाओं का संचालन जारी रखने की अनुमति प्रदान कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश पर कुलसचिव द्वारा जारी पत्र के अनुस   read more

भारतीय ज्ञान परंपरा और नई शिक्षा नीति पर 2 जुलाई को आरडीएस कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी
  • Post by Admin on Jun 30 2026

मुजफ्फरपुर : भारतीय शिक्षा दिवस के अवसर पर रामदयालु सिंह महाविद्यालय में 2 जुलाई को "भारतीय ज्ञान परंपरा: शिक्षा, संस्कृति एवं समकालीन परिप्रेक्ष्य" विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में शिक्षा जगत के प्रख्यात शिक्षाविद और विशेषज्ञ भारतीय ज्ञान परंपरा तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों पर विचार साझा करेंगे। महाविद्   read more

आरडीएस कॉलेज में विजय कुमार की सेवाओं का सम्मान, विदाई समारोह में उमड़ा स्नेह
  • Post by Admin on Jun 30 2026

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय में तृतीय वर्गीय कर्मचारी विजय कुमार के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिवार ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.   read more

किऊल स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 42 बोतल बीयर के साथ युवक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 30 2026

लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सतर्क' अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 42 बोतल बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। बरामद शराब को जब्त कर आरोपी को उत्पाद थाना लखीसराय के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12:20 बजे आरपीएफ के उपनिरीक्षक ललन कुमार सिंह अपनी टीम के साथ किऊल स्टेश   read more

अशोक धाम में श्रावणी मेले के लिए व्यापक तैयारी, सुरक्षा, पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर
  • Post by Admin on Jun 30 2026

लखीसराय : आगामी 30 जुलाई से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में अशोक धाम मंदिर परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित कर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि प्रत्ये   read more