डॉ. अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में आधा दर्जन छात्रों ने नेट परीक्षा में रचा इतिहास

  • Post By Admin on Feb 07 2026
 डॉ. अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में आधा दर्जन छात्रों ने नेट परीक्षा में रचा इतिहास

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (ल.ना.मि.वि.) के पीजी हिंदी विभाग के पूर्व वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर सह डॉ. एल.के.वी.डी. कॉलेज, ताजपुर, समस्तीपुर के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में अध्ययनरत आधा दर्जन छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय सेवा आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

डॉ. अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में पढ़ रहे छात्र सौंदर्य कुमार शुक्ला, रामकिशोर शुक्ल उर्फ भगलू शुक्ला (ग्राम रामापुर महेशपुर, ताजपुर, समस्तीपुर) तथा रवि कुमार (पिता रमेश कुमार सिंह, ग्राम+पोस्ट मालपुर अग्रैल, सकरा, मुजफ्फरपुर) ने स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2025-27 में ही नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर एक नई उपलब्धि दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि मिथिला विश्वविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 11 फरवरी से प्रस्तावित है, उससे पहले ही छात्रों का नेट में सफल होना विश्वविद्यालय और डॉ. एल.के.वी.डी. कॉलेज, ताजपुर के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

इसके अलावा ऑनलाइन मार्गदर्शन प्राप्त कर रहीं सोनाली कुमारी, काजल कुमारी (कोल्हंटा, पटोरी, दरभंगा) और स्मृति कुमारी (पति अंकित कुमार, दरभंगा) ने भी नेट परीक्षा में सफलता अर्जित की है।

सभी सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु डॉ. अखिलेश कुमार को देते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही यह सफलता संभव हो सकी है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और शैक्षणिक जगत में इसे एक प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।