बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,800 चीज़े में से 1,001-1,010 ।
मुजफ्फरपुर की मानसी ने यूपीएससी में लहराया परचम, एमएसएमई मंत्रालय में बनीं सहायक निदेशक
  • Post by Admin on Jul 03 2026

मुजफ्फरपुर : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार में शहर की मानसी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए भारतीय उद्यम विकास सेवा (आईईडीएस) के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय में सहायक निदेशक (ग्रेड-1) के पद पर चयनित होकर शहर और परिवार का नाम रोशन किया है। मानसी ने अपनी प्रारंभिक उच्च शिक्षा राष्ट्री   read more

प्राचीन धरोहरों से रूबरू हुए छात्र, संग्रहालय भ्रमण ने बढ़ाई इतिहास में रुचि
  • Post by Admin on Jul 03 2026

लखीसराय : लखीसराय संग्रहालय में शुक्रवार को मध्य विद्यालय, बालगुदर के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन मूर्तियों, पुरातात्विक अवशेषों और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. दिलीप   read more

लखीसराय पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप-10 में शामिल अपराधी नितेश कुमार गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 03 2026

लखीसराय : लखीसराय पुलिस ने जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल नितेश कुमार उर्फ नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस पर हमला और अवैध बालू खनन से जुड़े मामले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, 2 मार्च 2026 को तेतरहाट थाना क्षेत्र के   read more

33वें स्थापना दिवस पर हरित लखीसराय का संदेश, पर्यावरण भारती ने लगाए देव वृक्ष और शमी के पौधे
  • Post by Admin on Jul 03 2026

लखीसराय : वन महोत्सव एवं लखीसराय जिले के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर चानन प्रखंड के बिछबे गांव में पर्यावरण भारती के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देव वृक्ष गूलर के दो, अमरूद के छह तथा शमी के तीन पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी आलोक नाथ ने किया, जबकि पवन कुमार ने पौधारोपण अभियान में सहयोग दिया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती   read more

प्रगति मार्च, विकास मेला और वृक्षारोपण के साथ धूमधाम से मना लखीसराय का 33वां स्थापना दिवस
  • Post by Admin on Jul 03 2026

लखीसराय : लखीसराय जिले के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत समाहरणालय परिसर से निकाली गई 'प्रगति मार्च' से हुई, जिसे जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्थापना दिवस के अवसर पर विकास, पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याण और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्य   read more

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दीपों से जगमगाया लखीसराय, विकास और एकता का दिया संदेश
  • Post by Admin on Jul 02 2026

लखीसराय : लखीसराय जिला स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से परिया पोखर (जिला अतिथि गृह के समक्ष) में भव्य सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। दीपों की जगमगाहट से पूरा परिया पोखर परिसर आक   read more

127 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव, रोशनी से जगमगाया लंगट सिंह महाविद्यालय
  • Post by Admin on Jul 02 2026

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के प्रतिष्ठित एवं ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान लंगट सिंह महाविद्यालय (एल.एस. कॉलेज) के 127वें स्थापना दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 3 जुलाई को आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन से पहले गुरुवार शाम पूरा कॉलेज परिसर रंग-बिरंगी आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा। विद्युत सज्जा से सुसज्जित परिसर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और आगंतुकों का ध्यान अप   read more

उच्च मूल्य वाली फसलों से बदलेगी जनजातीय किसानों की तस्वीर, वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Jul 02 2026

लखीसराय : जनजातीय बहुल क्षेत्रों में कृषि आधारित आजीविका को सशक्त बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लखीसराय जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) के वैज्ञानिकों की चार सदस्यीय टीम ने गुरुवार को सूर्यगढ़ा एवं चानन प्रखंड के अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों का तकनीकी सर्वेक्षण कर वहां की कृषि संभावनाओं और ग्रा   read more

भारतीय ज्ञान परंपरा पर आरडीएस कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी, शिक्षा में मूल्यों और संस्कृति पर मंथन
  • Post by Admin on Jul 02 2026

मुजफ्फरपुर : भारतीय शिक्षा दिवस के अवसर पर राम दयालु सिंह (आरडीएस) कॉलेज के श्रीकृष्ण सभागार में गुरुवार को 'भारतीय ज्ञान परंपरा : शिक्षा, संस्कृति एवं समकालीन परिप्रेक्ष्य' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, उत्तर बिहार प्रांत के संयुक्त   read more

लखीसराय में मद्य निषेध अभियान तेज, अलग-अलग स्थानों से आठ शराबी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 02 2026

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 1 जुलाई 2026 को मद्य निषेध थाना पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर शराब सेवन के आरोप में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा जारी छापामारी प्रतिवेदन के अनुसार, साईं मंदिर के समीप से शेखपुरा जिले के एकसारी निवासी मोहम्मद शमसाद तथा   read more