पटना : राजधानी पटना के राजेन्द्र नगर स्थित शाखा मैदान परिसर में रविवार को पर्यावरण भारती की ओर से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी गौरव कुमार अग्रवाल ने किया।

अभियान के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि यह अखिल भारतीय पहल है, जिसमें प्रत्येक भारतीय अपनी जननी के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा, “यदि 140 करोड़ भारतीय एक-एक पेड़ माँ के नाम पर लगाते हैं तो बिना सरकारी सहयोग के 140 करोड़ पेड़ देशभर में लगाए जा सकते हैं। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है।”

पौधारोपण कार्यक्रम में समृद्धि अग्रवाल, गौरव कुमार अग्रवाल, राम बिलास शाण्डिल्य और चार्टर्ड अकाउंटेंट ऋचा कुमारी सहित कई पर्यावरणप्रेमी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण मानव जीवन की आवश्यकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए हर व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।