बिहार समाचार
- Post by Admin on Jul 06 2026
लखीसराय : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) में बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के निर्देश पर सचिव विधानंद सागर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सचिव ने सभी बैंक अधिकारियों को राष्ट्रीय read more
- Post by Admin on Jul 06 2026
लखीसराय : जिला पदाधिकारी ने सोमवार को टीबी मुक्त अभियान की प्रगति एवं विभिन्न सूचकांकों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में 14 अगस्त 2026 तक जिले में 62,115 उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि स्क्रीनिंग के बाद संदिग्ध मरीजों का एक्स-रे क read more
- Post by Admin on Jul 06 2026
लखीसराय : पंडित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती एवं वन महोत्सव के अवसर पर सोमवार को टाउन हॉल परिसर स्थित केआरके, नया बाजार में पर्यावरण भारती की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी अक्षत राज ने किया, जबकि प्रेम प्रकाश ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक read more
- Post by Admin on Jul 06 2026
लखीसराय : भारतीय जनता पार्टी के लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और संगठन के प्रति उनके योगदान को याद किया। स read more
- Post by Admin on Jul 06 2026
लखीसराय : गया-हावड़ा एक्सप्रेस में सीट विवाद के बाद एक दंपती द्वारा ट्रेन के इंजन के सामने खड़े होकर परिचालन बाधित करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, मारपीट की घटना को लेकर अज्ञात यात्रियों के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई read more
- Post by Admin on Jul 06 2026
मुजफ्फरपुर : पिछले वर्ष 19 छात्रों को रोजगार दिलाने वाली कोलकाता की प्रतिष्ठित कंपनी अनमोल फूड्स लिमिटेड एक बार फिर लंगट सिंह (एलएस) कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेगी। इस बार कंपनी ने बीएससी केमिस्ट्री के मेधावी छात्रों को ट्रेनी क्वालिटी कंट्रोल (क्यूसी) पद के लिए आवेदन करने का अवसर दिया है। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने बताया कि पिछले वर्ष आयोज read more
- Post by Admin on Jul 06 2026
मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं चेतन साधन इंस्टीट्यूट के संस्थापक प्रो. नलिनी रंजन सिंह की जयंती संस्थान परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके राजनीतिक, शैक्षणिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें जनसेवा और मूल्य आधारित राजनीति का प्रतीक बताया। संस्थान की चेयरपर्सन एवं प्रो. नलिनी रंजन सिंह की पुत्री श्रीमती सुमित read more
- Post by Admin on Jul 06 2026
मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय को पटना स्थित प्रतिष्ठित अनुग्रह नारायण सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान की नियंत्रण परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। यह मनोनयन उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी दो वर्षों तक प्रभावी रहेगा। मनोनीत किए जाने पर प्रो. दिनेश चंद्र राय ने बिहार सरका read more
- Post by Admin on Jul 06 2026
मुजफ्फरपुर: अभिनन्दन, मुजफ्फरपुर द्वारा गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत सोमवार को राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, कन्हौली कलकतिया गाछी में नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नेहा कुमारी एवं नाट्य प्रशिक्षक सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में अभिनन्दन के कलाकारों ने विद्यालय के छात्र-छ read more
- Post by Admin on Jul 06 2026
मुजफ्फरपुर: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat), मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मीनापुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, बिशुनपुर में जयंती समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) संतोष कुमार एवं मुकेश कुमार ने किया। स read more