एलएस कॉलेज के छात्रों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, अनमोल फूड्स करेगी चयन

  • Post By Admin on Jul 06 2026
एलएस कॉलेज के छात्रों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, अनमोल फूड्स करेगी चयन

मुजफ्फरपुर : पिछले वर्ष 19 छात्रों को रोजगार दिलाने वाली कोलकाता की प्रतिष्ठित कंपनी अनमोल फूड्स लिमिटेड एक बार फिर लंगट सिंह (एलएस) कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेगी। इस बार कंपनी ने बीएससी केमिस्ट्री के मेधावी छात्रों को ट्रेनी क्वालिटी कंट्रोल (क्यूसी) पद के लिए आवेदन करने का अवसर दिया है।

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव सफल रही थी, जिसमें 19 छात्रों का चयन हुआ था। उन्होंने कहा कि कॉलेज छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। अनमोल फूड्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में ट्रेनी क्यूसी के रूप में कार्य करने का अवसर केमिस्ट्री के छात्रों के लिए करियर की नई संभावनाएं खोलेगा। उन्होंने पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे समय रहते अपना पंजीकरण कराएं। स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी तथा हाल ही में बीएससी (केमिस्ट्री) उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं 7 से 9 जुलाई तक केमिस्ट्री विभाग में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। कंपनी के एचआर विभाग ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति लखनऊ, सांबा (जम्मू-कश्मीर), जंगलपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिपुर, पंचला और रांची स्थित कंपनी के विभिन्न प्लांटों में की जाएगी। इस अवसर पर प्रो. टी.के. डे, प्रो. शैलेंद्र सिन्हा, डॉ. नवीन कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।