जियो के साथ Canva का धमाकेदार ऑफर, यूजर्स को 12 महीने मुफ्त Pro की सुविधा
- Post By Admin on Sep 15 2026
मुंबई : जियो ने डिजाइन प्लेटफॉर्म Canva के साथ साझेदारी कर अपने पात्र ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश किया है। इसके तहत जियो यूजर्स को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite की सुविधा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेगी। कंपनी के अनुसार, इस ऑफर की कीमत 4,000 रुपए तक है और ग्राहक 16 सितंबर से MyJio ऐप के माध्यम से इसे सक्रिय कर सकेंगे।
किस ग्राहक को Canva का कौन-सा संस्करण मिलेगा, यह उसके जियो रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगा। 399 रुपए वाले पात्र प्लान पर Canva Pro उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि 349 रुपए और उससे अधिक के चुनिंदा 2GB प्रतिदिन डेटा वाले प्लान पर Canva Pro Lite मिलेगा। कंपनी के मुताबिक ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त या छिपा हुआ शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इस सुविधा का इस्तेमाल छात्र, सामग्री निर्माता, पेशेवर और छोटे कारोबारी विभिन्न तरह के डिजाइन तैयार करने में कर सकेंगे। Canva के जरिए मोबाइल से स्कूल प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पोस्ट, प्रस्तुतीकरण, विपणन सामग्री और त्योहारों से जुड़े शुभकामना संदेश तैयार किए जा सकते हैं। हिन्दी समेत कई भारतीय भाषाओं में भी डिजाइन तैयार करने की सुविधा उपलब्ध होगी।Canva Pro Lite में लाखों प्रीमियम टेम्पलेट, फोटो, वीडियो और फॉन्ट के अलावा बैकग्राउंड हटाने, मैजिक रिसाइज और 50 जीबी क्लाउड स्टोरेज जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं Canva Pro में इन सुविधाओं के साथ Canva AI, कंटेंट प्लानर, अधिक एआई उपयोग सीमा और 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल होंगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट किरण थॉमस ने कहा कि जियो और Canva की यह साझेदारी एआई आधारित डिजाइन टूल्स को बड़ी संख्या में भारतीयों तक पहुंचाने की दिशा में पहल है। इससे छात्रों, रचनाकारों और छोटे कारोबारियों को अपनी पसंद की भाषा में सीखने और काम करने में मदद मिलेगी। पात्र जियो ग्राहकों को ऑफर का लाभ लेने के लिए 16 सितंबर से MyJio ऐप खोलना होगा। ऐप में Canva ऑफर पर टैप करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इस सुविधा को सक्रिय किया जा सकेगा। इसके बाद ग्राहक Canva के उपलब्ध डिजाइन टूल्स का इस्तेमाल शुरू कर सकेंगे।