राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर डीएलएसए सख्त, अनुपस्थित बैंक अधिकारियों से मांगा जवाब

  • Post By Admin on Jul 06 2026
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर डीएलएसए सख्त, अनुपस्थित बैंक अधिकारियों से मांगा जवाब

लखीसराय : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) में बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के निर्देश पर सचिव विधानंद सागर की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में सचिव ने सभी बैंक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों की पहचान करने तथा समय पर नोटिस तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नोटिस निर्धारित समय के भीतर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस की तामील कराई जा सके और अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में संभव हो।

बैठक के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, भूमि विकास बैंक तथा उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, लखीसराय के शाखा प्रबंधक अनुपस्थित पाए गए। सचिव विधानंद सागर ने बैठक से बैंक अधिकारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शाखा प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।