मीनापुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को दिलाई राष्ट्र सेवा की शपथ

  • Post By Admin on Jul 06 2026
मीनापुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को दिलाई राष्ट्र सेवा की शपथ

मुजफ्फरपुर: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat), मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मीनापुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, बिशुनपुर में जयंती समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) संतोष कुमार एवं मुकेश कुमार ने किया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूनम कुमारी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, उनके विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को राष्ट्र सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूनम कुमारी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुकेश कुमार तथा शिक्षक चंदन कुमार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। समारोह में विशुनपुर युवा मंडल के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, सदस्य रविकांत कुमार, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, युवा साथी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।