पहले ही प्रयास में फतह की UGC NET की कठिन परीक्षा, RDS कॉलेज की डौली श्रीवास्तव बनीं प्रेरणा

  • Post By Admin on Sep 18 2026
पहले ही प्रयास में फतह की UGC NET की कठिन परीक्षा, RDS कॉलेज की डौली श्रीवास्तव बनीं प्रेरणा

मुजफ्फरपुर : आरडीएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग की होनहार छात्रा डौली श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में शानदार सफलता हासिल कर संस्थान का मान बढ़ाया है। डौली ने यह उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में 81.1775919 परसेंटाइल स्कोर अर्जित कर हासिल की। अपनी इस कामयाबी पर खुशी व्यक्त करते हुए डौली ने कहा कि उनके जीवन का मुख्य लक्ष्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जाकर प्रोफेसर बनना और अध्यापन कार्य के जरिए समाज में योगदान देना है।

डौली श्रीवास्तव ख्याति प्राप्त गणितज्ञ और 'एशियाई शोध गौरव अवॉर्ड' से सम्मानित डॉ. उमेश कुमार श्रीवास्तव की द्वितीय सुपुत्री हैं। परिवार में शैक्षणिक माहौल होने के कारण डौली को शुरू से ही अध्ययन और शोध के प्रति विशेष लगाव रहा है, जिसका परिणाम इस बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है।

छात्रा की इस शानदार उपलब्धि पर आरडीएस कॉलेज और विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। आरडीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार, डॉ. प्रियंका दीक्षित, विश्वविद्यालय वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. रवि कुमार, वाणिज्य विभाग के डीन प्रो. आले मुस्तफा, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद, प्रो. संगम कुमार, डॉ. कृतिका वर्मा, डॉ. सारिका चौरसिया, डॉ. नेयाज अहमद, डॉ. ललित किशोर, श्री आमोद कुमार सिंह सहित ओमान से प्रो. खुशबू ठाकुर ने डौली को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।