बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,800 चीज़े में से 971-980 ।
वैज्ञानिक दुर्गा प्रसाद चौधरी सम्मान से सम्मानित हुए जयचंद्र कुमार, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर जोर
  • Post by Admin on Jul 07 2026

मुजफ्फरपुर: शांति सेना एवं सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मालीघाट स्थित परिसर में "पुरखा-पुरनिया संवाद सह सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शांति सेना के संयोजक सोनू सरकार ने की। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए जयचंद्र कुमार को "वैज्ञानिक दुर्गा प्रसाद चौधरी सम्मान&q   read more

"आओ-आओ नाटक सीखें" अभियान के तहत विद्यालय में सजी नाट्य कार्यशाला
  • Post by Admin on Jul 07 2026

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जनहित प्रतिष्ठान की ओर से गुरु-शिष्य परंपरा के तहत मंगलवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कन्हौली डीह में "आओ-आओ नाटक सीखें" अभियान के अंतर्गत नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालय के बच्चों को अभिनय, रंगमंच और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या   read more

रश्मिरथी सामाजिक समरसता और न्याय का महाकाव्य है: डॉ. संजय पंकज
  • Post by Admin on Jul 07 2026

मुजफ्फरपुर: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति ‘रश्मिरथी’ के लेखन एवं प्रकाशन के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हनुमान नगर, माड़ीपुर स्थित पार्वती सदन में ‘दिनकर की रश्मिरथी : एक संवाद’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक शर्मा ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने रश्मिरथी के सामाजिक, सांस्कृतिक और वैच   read more

जल-जीवन-हरियाली दिवस पर छात्राओं ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
  • Post by Admin on Jul 07 2026

लखीसराय : जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इको क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों एवं छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व इको क्लब प्रभारी प्रेम रंजन कुमार ने किया। इस दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों ने अधिक   read more

लखीसराय में तीन दिवसीय विशेष पासपोर्ट सेवा शिविर, 21 जुलाई से शुरू होगी मोबाइल वैन सेवा
  • Post by Admin on Jul 07 2026

लखीसराय : जिले के लोगों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विदेश मंत्रालय की ओर से लखीसराय समाहरणालय परिसर में तीन दिवसीय विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 21 से 23 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिससे नागरिकों को पासपोर्ट बनवाने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शिविर का उद्घाटन 21 जुलाई को जिला पदाधिकारी श   read more

बांकीपुर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक तैयारी, फ्लाइंग स्क्वायड और निगरानी टीमें सक्रिय
  • Post by Admin on Jul 07 2026

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने चु   read more

विदेशी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी, लखीसराय पुलिस ने वापस कराए 92,788 रुपए
  • Post by Admin on Jul 06 2026

लखीसराय : साइबर ठगी के एक मामले में लखीसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को राहत दिलाई है। पुलिस के प्रयास से ठगी गई राशि में से 92,788 रुपए पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। पुलिस के अनुसार, साइबर थाना कांड संख्या 43/25 के पीड़ित श्याम दयाल सिंह से विदेशी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने ठगी कर ली थी। आरोपियों ने उनसे अवैध निवेश (इन्वेस्टमेंट) क   read more

लखीसराय में शराबबंदी अभियान जारी, तीन धंधेबाज सहित दो शराबी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 06 2026

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्पाद विभाग की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 जुलाई को विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई में अवैध शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब के सेवन के आरोप में दो लोगों को भी पकड़ा गया। उत्पाद विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, किऊल स्टेशन क्षेत्र में छापेमारी के दौ   read more

विद्यालयों में शिक्षा के साथ कृषि का भी मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान, समीक्षा बैठक में बनी रणनीति
  • Post by Admin on Jul 06 2026

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन एवं उसके प्रभावी संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र उपस्थिति, संसाधनों के रखरखाव और विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्च   read more

ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत ट्रेन से साइकिल चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
  • Post by Admin on Jul 06 2026

लखीसराय : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान के तहत किऊल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से साइकिल चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई साइकिल भी बरामद कर ली गई। बाद में उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में मंडल कारा, लखीसराय भेज दिया गया। आरपीएफ किऊल के अनुसार, सोमवार को ड्यूटी पर तैनात आरक्षी   read more