विदेशी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी, लखीसराय पुलिस ने वापस कराए 92,788 रुपए

  • Post By Admin on Jul 06 2026
विदेशी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी, लखीसराय पुलिस ने वापस कराए 92,788 रुपए

लखीसराय : साइबर ठगी के एक मामले में लखीसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को राहत दिलाई है। पुलिस के प्रयास से ठगी गई राशि में से 92,788 रुपए पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।

पुलिस के अनुसार, साइबर थाना कांड संख्या 43/25 के पीड़ित श्याम दयाल सिंह से विदेशी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने ठगी कर ली थी। आरोपियों ने उनसे अवैध निवेश (इन्वेस्टमेंट) के नाम पर रुपए जमा कराए थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना, लखीसराय ने तकनीकी जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित माध्यमों से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते में 92,788 रुपए वापस करा दिए।

लखीसराय पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश में नौकरी, निवेश या अधिक मुनाफे का झांसा देने वाले अनजान व्यक्तियों और ऑनलाइन लिंक से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन या निकटतम साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।