जल-जीवन-हरियाली दिवस पर छात्राओं ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

  • Post By Admin on Jul 07 2026
जल-जीवन-हरियाली दिवस पर छात्राओं ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

लखीसराय : जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इको क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों एवं छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व इको क्लब प्रभारी प्रेम रंजन कुमार ने किया। इस दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण को संरक्षित रखने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है और वृक्षारोपण इस दिशा में सबसे प्रभावी कदम है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह, शिक्षक अनिल कुमार, शिशिर कुमार, संबंधी संपत, जोखन सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।