बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,800 चीज़े में से 861-870 ।
दिनकर की अमर कृति 'रश्मिरथी' पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, एलएस कॉलेज में जुटे देशभर के साहित्यकार
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर : ऐतिहासिक लंगट सिंह महाविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग की ओर से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की कालजयी कृति 'रश्मिरथी' के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 'रश्मिरथी : आधुनिक संदर्भ में' विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में देशभर के प्रख्यात साहित्यकारों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने भाग लेकर दिनकर की   read more

मुजफ्फरपुर में पीएनजी पाइपलाइन फटने से हड़कंप, गैस रिसाव से पांच छात्राएं बेहोश
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ में शुक्रवार को बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के दौरान जेसीबी से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज गैस रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और एहतियातन आसपास के स्कूलों में तत्काल छुट्टी घोषित कर दी गई। गैस रिसा   read more

'उस दुनिया तक' के लोकार्पण समारोह में साहित्य, संवेदना और मानवीय मूल्यों पर हुई सार्थक चर्चा
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर: स्थानीय कलमबाग चौक स्थित एक होटल के सभागार में साहित्यकार डॉ. तृप्ति सिंह के काव्य संग्रह 'उस दुनिया तक' का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं लोकार्पणकर्ता विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. भगवानलाल सहनी ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि कविता मनुष्य के जीवन राग, संवेदना और सामाजिक चेतना को समृद्ध करती है। उन्होंने कहा कि डॉ. तृ   read more

'उगते सूरज' थीम से सजे जिले के 17 मॉडल स्कूल, नीट-जेईई की भी होगी तैयारी
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं को नया स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इसी कड़ी में जिले के 17 मॉडल स्कूलों का कायाकल्प पूरा कर लिया गया है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत सभी मॉडल स्कूलों को एक समान पहचान देने के लिए भवनों को 'उगते सूरज' थीम के अनुरूप केसरिया रंग और कथई बॉर्डर से रंगा गया है। साथ ही सभी वि   read more

नेपाल की बारिश ने बढ़ाई मुजफ्फरपुर की चिंता, बूढ़ी गंडक का जलस्तर चढ़ा
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर : नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब उत्तर बिहार की नदियों पर दिखाई देने लगा है। मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अखाड़ा घाट समेत कई घाटों पर पानी का स्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं   read more

बिहार के लालों का कमाल: NEET UG 2026 में चार छात्रों ने बनाई देश के टॉप-138 में जगह
  • Post by Admin on Jul 17 2026

पटना : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित NEET UG 2026 के अंतिम परिणाम में बिहार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देशभर में 690 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले 138 मेधावी छात्रों की सूची में बिहार के चार छात्रों ने स्थान बनाया है। इनमें दो छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10 में जगह बनाकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। जारी परिणाम क   read more

लखीसराय में दर्दनाक रेल हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत
  • Post by Admin on Jul 16 2026

लखीसराय : पूर्व मध्य रेलवे के किऊल पोस्ट क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में 37 वर्षीय महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि मालगाड़ी संख्या ईसी (बिलासपुर)   read more

कजरा सौर परियोजना का ऊर्जा सचिव ने किया निरीक्षण, निर्बाध बिजली आपूर्ति के दिए सख्त निर्देश
  • Post by Admin on Jul 16 2026

लखीसराय : बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एवं ऊर्जा सचिव अजय यादव (भा.प्र.से.) ने गुरुवार को लखीसराय स्थित कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने लखीसराय अतिथि गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, राज   read more

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, लखीसराय में क्षेत्रीय पदाधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
  • Post by Admin on Jul 16 2026

लखीसराय : भारत की जनगणना 2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) के लिए आंकड़ों के संकलन को लेकर लखीसराय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को हुई। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। 16 से 18 जुलाई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पह   read more

देश के शीर्ष शिक्षाविदों के साथ मंथन करेंगे प्रो. डीसी राय, नालंदा विश्वविद्यालय से मिला विशेष आमंत्रण
  • Post by Admin on Jul 16 2026

मुजफ्फरपुर : बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय को नालंदा विश्वविद्यालय की ओर से नई दिल्ली में आयोजित होने वाली उच्च स्तरीय राउंडटेबल बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह महत्वपूर्ण बैठक 26 जुलाई को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें देश के प्रमुख शिक्षाविद, नीति-निर्माता और सामाजिक विज्ञान संस्   read more