बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,704 चीज़े में से 4,771-4,780 ।
साहेबगंज के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का कहर, तीन वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत
  • Post by Admin on Oct 01 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार के विभिन्न जिलों में बाढ़ का कहर जारी है, और वाल्मीकि बैराज से गंडक नदी में पुनः पानी छोड़े जाने के बाद मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के दियारा क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार रात से बढ़ते जलस्तर के कारण सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई जब एक मासूम बच्चे की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय सहनी के 3 वर्षीय पुत्र रंजन कुम   read more

एक अक्टूबर को लंगट सिंह महाविद्यालय में आयोजित होगा तिरहुत साहित्य उत्सव 2024
  • Post by Admin on Oct 01 2024

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रकवि दिनकर अकादमी और लंगट सिंह महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तिरहुत साहित्य उत्सव 2024 का आयोजन एक अक्टूबर, मंगलवार को महाविद्यालय परिसर स्थित आचार्य कृपलानी सभागार में किया जाएगा। यह साहित्यिक उत्सव तीन सत्रों में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और साहित्यकार डॉ. भगवान लाल सहनी करेंगे। इस अवसर पर ब   read more

लालू यादव के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दर्ज, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद
  • Post by Admin on Oct 01 2024

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, जो पहले से ही चारा घोटाला और 'लैंड फॉर जॉब' मामले में कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, अब एक और विवाद में घिर गए हैं। मुजफ्फरपुर कोर्ट में उनके खिलाफ एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अधिवक्ता सुधीर ओझा द्वारा परिवाद दायर किया गया है। मामला लालू यादव के उस पोस्ट से जुड़ा है, जि   read more

70 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
  • Post by Admin on Oct 01 2024

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव में 70 वर्षीय रामदेव महतो का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलाI जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह गौड़ा पंचायत के महदेईया तालुका में शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एफएसएल टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों से पूछताछ की। मृतक के पौत्र ने बताया   read more

मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ का कहर, कई गांवों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित
  • Post by Admin on Oct 01 2024

मुजफ्फरपुर : नेपाल और तराई क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश का पानी अब सीमावर्ती जिलों में तबाही मचा रहा है। मुजफ्फरपुर जिले के औराई और कटरा प्रखंड में भी बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है, हालांकि देर रात कुछ कमी आई है, लेकिन निचले इलाकों में पानी लगातार फैलता जा रहा है। जानकारी के अनुस   read more

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में चर्बी मिलने का आरोप, हिंदू जन जागृति समिति ने की जांच की मांग
  • Post by Admin on Oct 01 2024

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में हिंदू जन जागृति समिति ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय खाद्य मंत्री और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। समिति ने तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलने के आरोप की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य समन्वयक विश्वनाथ कुलकर्णी ने   read more

पीएम पोषण योजना : विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूना परीक्षण शुरू
  • Post by Admin on Sep 30 2024

लखीसराय : प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत विद्यालयों में तैयार किए जा रहे पके-पकाए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नमूना परीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला पदाधिकारी, लखीसराय के निर्देश पर, 30 सितंबर 2024 को Avon Food Lab Pvt. Ltd. दिल्ली के प्रतिनिधियों ने जिले के लखीसराय, हलसी और सूर्यगढ़ा प्रखंडों के कुल 5 विद्यालयों से भोजन के नमूने एकत्र किए हैं। इस नमूना परी   read more

जिले में 900 से अधिक टीबी मरीजों का चल रहा है इलाज, स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी सलाह
  • Post by Admin on Sep 30 2024

लखीसराय : जिले में वर्तमान में कुल 912 टीबी मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से 24 मरीज मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट (एमडीआर) टीबी के हैं। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास शर्मा का कहना है कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन यदि इसका समय पर इलाज किया जाए, तो मरीज अपनी पुरानी दिनचर्या में वापस लौट सकते हैं।  डॉ. शर्मा ने कहा कि इस बीमारी से बचाव और स्थायी निजात के लिए समय प   read more

पितृ पक्ष में पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण
  • Post by Admin on Sep 30 2024

लखीसराय : पितृ पक्ष के अवसर पर पर्यावरण भारती ने पूज्य पिताजी स्व. भागवत शाण्डिल्य की पुण्य स्मृति में देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण किया। इस आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली के सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पितृ पक्ष में पीपल और बरगद के वृक्षों का विशेष महत्व है। हिन्दू धर्मावलंबियों द्वारा पितरों के नाम श्राद   read more

संत निरंकारी समाज का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 41 यूनिट रक्तदान से हुई सराहना
  • Post by Admin on Sep 30 2024

लखीसराय : शहर के नया बाजार टाउन हॉल में सोमवार को संत निरंकारी समाज द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान 41 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसने स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों को भी हैरान कर दिया। इस अवसर पर अध्यात्म से जुड़े 41 महिला और पुरुषों ने रक्तदान कर रक्तदान महाकल्याण के नारों को सार्थक किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन विनोद प्रस   read more