एक अक्टूबर को लंगट सिंह महाविद्यालय में आयोजित होगा तिरहुत साहित्य उत्सव 2024

  • Post By Admin on Oct 01 2024
एक अक्टूबर को लंगट सिंह महाविद्यालय में आयोजित होगा तिरहुत साहित्य उत्सव 2024

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रकवि दिनकर अकादमी और लंगट सिंह महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तिरहुत साहित्य उत्सव 2024 का आयोजन एक अक्टूबर, मंगलवार को महाविद्यालय परिसर स्थित आचार्य कृपलानी सभागार में किया जाएगा। यह साहित्यिक उत्सव तीन सत्रों में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और साहित्यकार डॉ. भगवान लाल सहनी करेंगे। इस अवसर पर बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रसून कुमार राय, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी और पूर्व नगर विधायक सुरेश कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

सोमवार को श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के संयोजक एवं अकादमी के निदेशक आचार्य चंद्र किशोर पराशर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र के दौरान कई साहित्यिक पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा और उन पर चर्चा होगी।

इस अवसर पर संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बज्जिका, भोजपुरी और मैथिली के विद्वानों को क्रमशः राष्ट्रकवि दिनकर साहित्य साधना सम्मान और ठाकुर विनय कुमार शर्मा स्मृति साहित्य साधना सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।