बिहार समाचार

दिखाया गया है 6,704 चीज़े में से 2,561-2,570 ।
रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स क्लब में 23वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता 2024 आयोजित
  • Post by Admin on Dec 16 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के मालीघाट स्थित “रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स क्लब” में रविवार को इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में 23वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में रास वर्ल्ड के विभिन्न ब्रांच से लगभग 80 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को “ऐशिया जेन ड   read more

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
  • Post by Admin on Dec 16 2024

मुजफ्फरपुर : भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बीते शनिवार को एक भव्य आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीएड और डीएलएड के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देना और उनके विचार व्यक्त करने की क्षमता को निखारना था। पाठ्य सहगामी क्रियाओं के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता मे   read more

सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर मोरवा में श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • Post by Admin on Dec 16 2024

समस्तीपुर : जिले के मोरवा विधानसभा के लसकारा वार्ड 1 में रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले सरदार बल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। यह समारोह जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। जिसके बाद उनके योगदान और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्य   read more

पश्चिम चंपारण के मटियरिया थानाध्यक्ष की हार्ट अटैक से हुई मौत
  • Post by Admin on Dec 16 2024

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के पुलिस महकमे से पीड़ादायक खबर निकल कर सामने आई है.जिले के मटियरिया थाना थानाध्यक्ष अंकित कुमार दास की शनिवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गयी. मटियरिया के थानाध्यक्ष अंकित कुमार दास शनिवार की रात खाना खाकर थाना परिसर में टहल रहे थे.उसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें रामनगर सीएचसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों   read more

15 साल पुराने भूमि विवाद में गोलीबारी, दो की मौत, एक घायल
  • Post by Admin on Dec 16 2024

समस्तीपुर : जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के करीमनगर पंचायत के हेमानपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में गोलीबारी हुई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है। जिस कारण पुलिस द्वारा मौके पर कैंप किया जा रहा है। मृतकों में एक पक्ष के 42 वर्षीय नवीन सिंह और दूसरे पक्ष के 24 वर्षीय   read more

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मुजफ्फरपुर के प्रख्यात अभिनेता का निधन 
  • Post by Admin on Dec 16 2024

मुजफ्फरपुर : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता और निर्माता विजय खरे का रविवार अहले सुबह 4 बजे निधन हो गया । पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे । उनका इलाज बेंगलुरु के कावेरी अस्पताल में चल रहा था। विजय खरे का जाना न केवल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है और उनके चाहने वाले गहरे सदमे मे   read more

साइबर अपराध मामले में केसरिया से दो गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 14 2024

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने साइबर अपराध मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों केसरिया थाना क्षेत्र के दरमाहा गांव के शैलेश उर्फ रत्नेश कुंअर एवं मनोज कुमार बताए जा रहे हैं. इसकी जानकारी देते हुए चकिया के एसडीपीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मुजफ्फरपुर साइबर थाना कांड संख्या 86/2024 में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के   read more

विनय कुमार ने बिहार पुलिस महानिदेशक के तौर पर किया पदभार ग्रहण
  • Post by Admin on Dec 14 2024

पटना : 14 दिसम्बर, शनिवार को विनय कुमार ने बिहार पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। बिहार पुलिस परिवार की ओर से उन्हें इस नए पद के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। विनय कुमार ने बिहार पुलिस की जिम्मेदारी को ग्रहण करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उनका यह   read more

जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने लाभार्थियों को जल्द पेंशन मिलने का दिया आश्वासन
  • Post by Admin on Dec 14 2024

लखीसराय : सूर्यगढ़ा प्रखंड के आदिवासी बहुल बकुरा गांव में आयोजित “नई चेतना 3.0” जागरूकता अभियान के दौरान दो महिलाओं ने अपनी परेशानियों को प्रशासन के सामने रखा। 100% दृष्टिबाधित कुसमी देवी और विधवा गीता देवी ने पेंशन न मिलने की समस्या को उठाया। जिसके बाद जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनका पेंशन प्राप्त होगा। कुसमी देवी की आंखों की रो   read more

सूर्यगढ़ा में नई चेतना 3.0 जागरूकता अभियान, लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन पर हुई चर्चा
  • Post by Admin on Dec 14 2024

लखीसराय : शनिवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के आदिवासी बहुल बकुरा गांव में महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग और आईसीडीएस लखीसराय के संयुक्त तत्वाधान में “नई चेतना 3.0” जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन, विशेष रूप से पूर्व गर्भधारण और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (पीसीपीएनडीटी एक्ट) के तहत लोगों को जागरूक करना था।   read more