सुगंध फिल्म्स प्रोडक्शंस की लघु फिल्म ‘अहिल्या’ में सुगंध का दिखेगा नया अंदाज, 7 अक्टूबर को होगी रिलीज
- Post By Admin on Sep 23 2026
मुजफ्फरपुर : अभिनेता और सुगंध फ़िल्म्स प्रोडक्शंस के चेयरमैन सुगंध इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अहिल्या’ को लेकर चर्चा में हैं। सुगंध टॉकीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में सुगंध न सिर्फ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि फिल्म उनके अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तैयार की जा रही है। फिल्म का निर्देशन प्रशांत परासर ने किया है। ‘अहिल्या’ की कहानी प्रेम, विश्वास और मानवीय भावनाओं को केंद्र में रखकर बुनी गई है। फिल्म में अभिनेत्री शिमला बिश्नोई, राधा के प्रमुख किरदार में नजर आएंगी जबकि सुगंध महत्वपूर्ण भूमिका कबीर में रूप में दिखाई देंगे। फिल्म के जरिए सुगंध अभिनय के साथ अपने प्रोडक्शन विजन को भी दर्शकों के सामने रखने की तैयारी में हैं।
शॉर्ट फिल्मों के बाद सुगंध का अगला कदम ‘अहिल्या’
सुगंध फ़िल्म्स प्रोडक्शंस के बैनर तले सुगंध इससे पहले शॉर्ट फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ और ‘ड्राइवर साहब’ की लॉन्चिंग कर चुके हैं। इन प्रोजेक्ट्स के बाद अब ‘अहिल्या’ को लेकर टीम ने तैयारी पूरी कर ली है। फिल्म को 7 अक्टूबर की सुबह 7 बजे सुगंध टॉकीज के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया जाएगा।सुगंध के लिए ‘अहिल्या’ इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें वे अभिनेता के साथ-साथ अपने प्रोडक्शन हाउस से जुड़े प्रमुख चेहरे के रूप में भी नजर आएंगे। फिल्म के जरिए उनका फोकस कहानी और अभिनय के साथ दर्शकों तक अपनी प्रोडक्शन टीम के काम को पहुंचाने पर भी है।
शिमला बिश्नोई को अलग-अलग किरदारों से उम्मीद
फिल्म में राधा की भूमिका निभा रहीं शिमला बिश्नोई के प्रशंसक भी उनकी आगामी फिल्मों के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री का कहना है कि फिल्म की कहानियां और उनके किरदार काफी रोमांचक हैं। ऐसे किरदार उन्हें बतौर कलाकार अपनी अभिनय क्षमता के अलग-अलग पहलुओं को प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं।
‘अहिल्या’ के डायरेक्टर प्रशांत पराशर, तकनीकी टीम में दीपक ने डीओपी, अभिषेक ने वीडियो एडिटिंग और सचिन यादुष ने असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली है। वहीं भरत लाइटमैन और सुनील मेकअप की भूमिका में जुड़े हैं। फिल्म के निर्माण में अन्य टीम सदस्यों ने भी अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं। अब सुगंध टॉकीज के दर्शकों की नजर 7 अक्टूबर पर है, जब ‘अहिल्या’ यूट्यूब के जरिए दर्शकों के सामने आएगी। सुगंध की अभिनय भूमिका और फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया रिलीज के बाद सामने आएगी।