बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,266 चीज़े में से 2,351-2,360 ।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा किया मंजूर
  • Post by Admin on Jan 16 2025

पटना : बिहार कैडर के चर्चित आइपीएस अधिकारी और आइजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा अब औपचारिक रूप से मंजूर कर लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके इस्तीफे को स्वीकृति देते हुए एक अधिसूचना जारी की है। शिवदीप लांडे ने पिछले साल सितंबर में पूर्णिया के आइजी पद से इस्तीफा दिया था और अब इस इस्तीफे को मंजूरी मिल गई है। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपनी आगे की योजना को लेकर कोई स्पष्ट जान   read more

मुजफ्फरपुर नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स संग्रह अभियान की हुई शुरुआत
  • Post by Admin on Jan 16 2025

मुजफ्फरपुर : बुधवार को नगर निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स संग्रह अभियान का शुभारंभ बड़े धूमधाम से किया गया। इस अभियान का संचालन मो. नूर आलम, प्रभारी लोक सूचना-सह-टैक्स दरोगा, गौरी शंकर टैक्स दरोगा और नगर निगम की विशेष टीम द्वारा किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से बकाया पड़े प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली करना है। नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में महापौर नि   read more

मकर संक्रांति का त्योहार सामाजिक मिलाप का प्रतीक : महेश्वर सिंह
  • Post by Admin on Jan 16 2025

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण स्थानीय प्राधिकार के एम एल सी महेश्वर सिंह ने बुधवार को कहा है कि मकर संक्रांति का त्योहार सामाजिक मेल-मिलाप का प्रतीक है. मकर संक्रांति हमें सभी भेदभाव भूलाकर एक दूसरे से गले मिलने का अवसर प्रदान करता है. एम एल सी श्री सिंह बुधवार को केसरिया के भारत बिरयानी परिसर में महेश्वर सिंह फाउंडेशन की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित दही-चूड़ा भोज के दौर   read more

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Post by Admin on Jan 16 2025

लखीसराय : जिले में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा और जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम के द्वारा एक दिवसीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य जिले के सभी मध्य विद्यालयों को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत एक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना है, ताकि बच्चों में विज्ञान और गणित विषयों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ाव   read more

खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, कीटनाशकों के लिए सैंपल
  • Post by Admin on Jan 16 2025

लखीसराय : केंद्रीय कृषि मंत्रालय और प्रदेश कृषि विभाग से नियुक्त टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर खाद-बीज और कीटनाशक बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने कुशवाहा बीज भंडार लखीसराय, जगदंबा खाद भंडार बड़हिया और बिहार मिनरल इंडस्ट्रीज लखीसराय में जांच की। इस दौरान दुकानों से कीटनाशकों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया। जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सुधा   read more

अवैध शराब तस्करी में 30.750 लीटर शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार 
  • Post by Admin on Jan 16 2025

लखीसराय : जिले के सहमालपुर और सोन्धी क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब की तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने 30.750 लीटर शराब बरामद की, जिसमें विभिन्न आकार की बोतलें शामिल थीं। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें शराब बेचने वाले और पीने वाले दोनों शामिल हैं। सहमालपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 के निवासी स्व. महेन्द्र यादव के पुत्र चुनचुन यादव को पुल   read more

महाकुंभ में पर्यावरण संरक्षण के लिए भेजी गई 500 स्टील थालियाँ और कपड़े के थैले
  • Post by Admin on Jan 16 2025

पटना : पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के बीच पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 500 स्टील की थालियाँ और 500 कपड़े के थैले भेजे गए हैं। इस पहल का उद्देश्य महाकुंभ में श्रद्धालुओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे महाप्रसाद और अल्पाहार में स्टील की थाली का उपयोग करें और जूठन को धोकर कपड़े के थैले में रखें। इस तरह से महाकुंभ में   read more

अमहरा में निर्माणाधीन सड़क पर सवाल, बारिश में जलमग्न होने का अंदेशा
  • Post by Admin on Jan 16 2025

लखीसराय : जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के अमहरा पंचायत अंतर्गत बभनगामा गांव के लिए 86 लाख की लागत से निर्माणाधीन ग्रामीण सड़क की ऊंचाई कम होने के कारण ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। हर साल बाढ़ और जल जमाव की समस्या झेलने वाले इस क्षेत्र में सड़क के जलप्लावित होने का अंदेशा जताया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में सांसद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन और सूबे के डिप्टी स   read more

मायावती का मुजफ्फरपुर में मनाया गया 69 वां जन्मदिवस
  • Post by Admin on Jan 16 2025

मुजफ्फरपुर: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और बहुजन समाज की नेता बहन कुमारी मायावती का 69वां जन्मदिन बुधवार को पूरे जोश और उत्साह के साथ एक निजी होटल के सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। उपस्थित बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बहनजी के संघर्ष   read more

जल जमाव समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Post by Admin on Jan 16 2025

मुजफ्फरपुर: जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मुसहरी के मणिका हरिकेश और छपरा क्षेत्र में बरसात के दिनों में जल जमाव की समस्या को दूर करने हेतु स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना, वहीं समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जल निकासी की व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए ग्रामीणों से बातचीत   read more