बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,733 चीज़े में से 1,431-1,440 ।
इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही यौन शोषण पीड़िता, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला
  • Post by Admin on Dec 30 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से यौन शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती पिछले दस दिनों से प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना का चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीड़िता ने बगल के गांव के युवक पर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मनियारी थाना क्षेत्र के पड़ोसी गांव   read more

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक
  • Post by Admin on Dec 30 2025

लखीसराय : जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर अस्पताल, लखीसराय में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करना और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन करना था। बैठक में जिला पदाधिकारी ने पिछली बैठकों में दिए गए बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्ह   read more

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल ने चलाया शीत वस्त्र दान अभियान, जरूरतमंदों को राहत
  • Post by Admin on Dec 30 2025

लखीसराय : माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग से मंगलवार को शीत वस्त्र (गरम कपड़े) दान अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस पहल के तहत स्कूल परिसर के पास स्थित सारोबारो गाँव के जरूरतमंद लोगों में सर्दियों के कपड़े वितरित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य ठंड के मौसम में कमजोर वर्ग की मदद करना और विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक ज   read more

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता व शपथ कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Dec 30 2025

लखीसराय : डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति-जनजाति महाविद्यालय, बिहरौरा में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम और विकासार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, विका   read more

साइंस सिटी पहुंचे सीएम नीतीश, कहा—विद्यार्थियों की विज्ञान में बढ़ेगी रुचि
  • Post by Admin on Dec 30 2025

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्थित नव-निर्मित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। 21 एकड़ में फैले इस आधुनिक विज्ञान केंद्र के विभिन्न हिस्सों, गैलरियों और वैज्ञानिक प्रदर्शनों का उन्होंने बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी में मौजूद बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह   read more

बिहार : बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस अधिकारियों का तबादला
  • Post by Admin on Dec 30 2025

पटना : नए साल के आगमन से पहले बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों का व्यापक पैमाने पर तबादला कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। जारी अधिसूचना के अनुसार, विजयलक्ष्मी एन को अपर मुख्य सचिव, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के पद से हटाकर अगले आदेश तक अपर मु   read more

एससी-एसटी अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी के निर्देश
  • Post by Admin on Dec 29 2025

लखीसराय : स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा पीड़ितों को देय सहायता राशि की प्रगति का आकलन करना रहा। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी   read more

सदर अस्पताल में त्रैमासिक समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर मंथन
  • Post by Admin on Dec 29 2025

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय के सभागार में जिला स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान जिला योजना समन्वयक द्   read more

बाल विवाह मुक्त समाज की दिशा में पहल, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Dec 29 2025

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में बड़हिया प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पहाड़पुर में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने की। क   read more

कथित धर्मांतरण मामले में हिंदू संगठनों ने उठाई जांच की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Post by Admin on Dec 29 2025

लखीसराय : जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण के प्रयास को लेकर शनिवार को मामला सामने आया, जिसके बाद प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर हलचल तेज हो गई। आरोप है कि ईसाई मिशनरी से जुड़े दो व्यक्तियों द्वारा झाड़-फूंक, भूत-प्रेत का भय दिखाकर तथा आर्थिक प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद कुछ स्थानी   read more