लखीसराय में 46 पुलिस पदाधिकारियों को मिली पदोन्नति, पीपिंग समारोह में कंधे पर सजे स्टार
- Post By Admin on Sep 22 2026
लखीसराय : जिले के पुलिस केंद्र में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) से पुलिस अवर निरीक्षक (SI) पद पर पदोन्नत हुए पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में गरिमामयी 'पीपिंग समारोह' का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने प्रोन्नत हुए 46 पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर दूसरा सितारा लगाकर उन्हें नई पदवी से अलंकृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ दायित्व और जवाबदेही भी बढ़ जाती है, ऐसे में सभी पदाधिकारी कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने में पूरी निष्ठा से कार्य करें।
पदोन्नति पाने वाले पदाधिकारियों में भोजपुर के हरेन्द्र सिंह यादव, निरज कुमार सिंह, पंकज कुमार, संजय पाठक और अरविन्द कुमार सिंह शामिल हैं। पटना जिले से सजनधारी और पिन्टु कुमार, सिवान से मुन्ना कुमार सिंह, राजू प्रसाद और सुरेश कुमार प्रसाद, जबकि भागलपुर से मणिकांत यादव, पंकज कुमार सिंह, प्रेम कुमार, भोला ठाकुर, राजीव कुमार यादव और शैलेश कुमार यादव को सब-इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया। इसके अलावा गया जिले से नागेन्द्र कुमार सिंह और संजीव कुमार, कटिहार से सुबोध कुमार सिंह और ब्रमेश्वर नाथ, मधेपुरा से कुमार लड्डू, विनोद पासवान और धर्मेन्द्र कुमार, तथा बेतिया से प्रकाश कुमार तिवारी और आशिष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने नई जिम्मेदारी संभाली।
साथ ही बक्सर से धर्मेन्द्र कुमार–2, सारण से राजकुमार सिंह, छपरा से अनिल कुमार राम, पूर्णिया से धर्मेन्द्र कुमार–1 कुमार, गोपालगंज से विनोद कुमार यादव, मुंगेर से बीरबल कुमार, नालंदा से राकेश कुमार सिन्हा, जहानाबाद से पवन कुमार, मुजफ्फरपुर से राकेश कुमार श्रीवास्तव, मोतिहारी से मनोहर कुमार, जमुई से अमलेश रजक, अररिया से रमेश प्रसाद मंडल, समस्तीपुर से अशोक कुमार मिश्रा, स्थानीय लखीसराय जिले से शम्भु शरण सिंह तथा राज्य से बाहर के विनोद रजक समेत अन्य पदाधिकारियों के कंधों पर सितारे सजाए गए। समारोह के समापन पर सभी पुलिसकर्मियों ने अपने सहकर्मियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और पूरे पुलिस केंद्र में उत्सव का माहौल रहा।