बिहार समाचार
- Post by Admin on Jun 28 2026
लखीसराय : शहर के पुरानी बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर में महादेव शिव एवं राधा-कृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी और भक्ति गीतों से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। महावीर स्थान से निकली कलश यात्रा छोटी दुर्गा मंदिर, चितरंजन रोड, अभिमन्यु च read more
- Post by Admin on Jun 28 2026
पटना: किलकारी, बिहार बाल भवन के मंच पर अक्षरा आर्ट्स की प्रस्तुति 'तोता – द पैरट स्टोरी' ने दर्शकों को शिक्षा व्यवस्था की वास्तविकताओं पर गंभीरता से सोचने के लिए मजबूर कर दिया। रवीन्द्रनाथ टैगोर की कालजयी रूपक कथा 'तोता' पर आधारित इस नाटक का मंचन क़िस्सा ख्वानी और फोरम थिएटर की अनूठी शैली में किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक की शुरुआत बेहद सादगीपूर्ण मंच read more
- Post by Admin on Jun 28 2026
पटना: राजधानी पटना स्थित प्रेमचंद रंगशाला में रविवार की शाम रंग संस्था 'राग पटना' की ओर से नाटक 'आधी रोटी, पूरा चाँद' का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन रंगकर्मी रणधीर कुमार ने किया। यह नाटक पूर्व-स्वतंत्रता और भारत विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें प्रख्यात साहित्यकार अमृता प्रीतम, शायर साहिर लुधियानवी और चित्रकार इमरोज़ के जीवन तथा उनके read more
- Post by Admin on Jun 28 2026
मुजफ्फरपुर: जिला बार एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर के सदस्य एवं एडवोकेट एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव तथा जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एवं पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजय पारसमणि के असामयिक निधन पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ, मुजफ्फरपुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष बसंत ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुरें read more
- Post by Admin on Jun 28 2026
मुजफ्फरपुर: ग्राम विचार मंच एवं सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जीरोमाइल चौक पर श्रमिकों के अधिकारों एवं उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संतोष कुमार ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संतोष कुमार ने बताया read more
- Post by Admin on Jun 27 2026
मुजफ्फरपुर : जिले के कलमबाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास के सभागार में आयोजित चार दिवसीय मुजफ्फरपुर पुस्तक मेले के तीसरे दिन शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता, गीत, ग़ज़ल, मुक्तक, व्यंग्य और लोकभाषा की प्रस्तुतियों ने साहित्य प्रेमियों को देर रात तक मंत्रमुग्ध किए रखा। कार्यक्रम में स्थानीय और आमंत्रित कवियों की रचनाओं ने सभागार को तालियों की गूंज से भर दिया। read more
- Post by Admin on Jun 27 2026
मुजफ्फरपुर : जिला स्थित रामदयालु सिंह महाविद्याल के वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. कृतिका वर्मा की नई पुस्तक 'Consumer Behaviour' प्रकाशित हो गई है। पुस्तक के प्रकाशन पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है और शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा शिक्षाविदों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. कृतिका वर्मा ने बताया कि यह पुस्तक विशेष रूप से स्नातक (यूजी) वाणिज्य संकाय के पांचवें read more
- Post by Admin on Jun 27 2026
लखीसराय : बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) पद की भर्ती के लिए 28 जून को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन के लिए शनिवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की सं read more
- Post by Admin on Jun 27 2026
लखीसराय : छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर शनिवार को लखीसराय जिले के कुंदर (चानन) में पर्यावरण भारती के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी संजीत कुमार यादव ने किया, जबकि सचिन कुमार और गोपाल कुमार ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण भारती के संस्थापक एवं पर्यावरण संरक read more
- Post by Admin on Jun 27 2026
लखीसराय : सदर अस्पताल में निर्माणाधीन चार बेड वाले अत्याधुनिक वेंटिलेटर युक्त आईसीयू वार्ड का उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. कुमार अमित ने निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों क read more