वाणिज्य शिक्षा को नई सौगात, डॉ. कृतिका वर्मा की 'कंज्यूमर बिहेवियर' पुस्तक प्रकाशित

  • Post By Admin on Jun 27 2026
वाणिज्य शिक्षा को नई सौगात, डॉ. कृतिका वर्मा की 'कंज्यूमर बिहेवियर' पुस्तक प्रकाशित

मुजफ्फरपुर : जिला स्थित रामदयालु सिंह महाविद्याल के वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. कृतिका वर्मा की नई पुस्तक 'Consumer Behaviour' प्रकाशित हो गई है। पुस्तक के प्रकाशन पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है और शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा शिक्षाविदों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. कृतिका वर्मा ने बताया कि यह पुस्तक विशेष रूप से स्नातक (यूजी) वाणिज्य संकाय के पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें उपभोक्ता व्यवहार से जुड़े विषयों को सरल, व्यावहारिक और सहज भाषा में प्रस्तुत किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को विषय की बेहतर समझ विकसित हो सके। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने पुस्तक के प्रकाशन को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पुस्तक वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी अध्ययन सामग्री साबित होगी और उनकी शैक्षणिक तैयारी को मजबूती प्रदान करेगी।

पुस्तक के प्रकाशन पर वाणिज्य विभाग के प्रो. नेयाज अहमद, प्रो. प्रियंका दीक्षित, प्रो. आरती मित्रा, डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ. नीलिमा झा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. एम.एन. रजवी, डॉ. ललित किशोर सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने डॉ. कृतिका वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक योगदान की सराहना की।