सदर अस्पताल के नए ICU वार्ड का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
- Post By Admin on Jun 27 2026
लखीसराय : सदर अस्पताल में निर्माणाधीन चार बेड वाले अत्याधुनिक वेंटिलेटर युक्त आईसीयू वार्ड का उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. कुमार अमित ने निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आईसीयू वार्ड का निर्माण कराया जा रहा है, इसलिए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी को सभी मानकों का पालन करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि वार्ड जल्द से जल्द मरीजों के लिए शुरू किया जा सके।